NavsariNavsari
Spread the love

रिपोर्टर: नीरज पटेल

Navsari : गुजरात के नवसारी जिले स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल उनाई माता मंदिर परिसर में एक दुखद घटना सामने आई है। दर्शन के लिए परिजनों के साथ आए अहमदाबाद के एक परिवार का 7 साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते गर्म पानी के कुंड में गिर गया। पानी में डूबने के कारण बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

दर्शन के दौरान अचानक गायब हुआ मासूम

Navsari प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से एक महिला रक्षाबंधन का पर्व मनाने सूरत-नवसारी के समीप स्थित महुवा अपने मायके आई थी। त्योहार के दिन परिवार के सदस्य दर्शन-पूजन के लिए उनाई माताजी के मंदिर गए थे। मंदिर परिसर में उपस्थिति के दौरान ही 7 वर्षीय सिद्धार्थ जायसवाल खेलते-खेलते परिजनों की नजरों से ओझल हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

CCTV फुटेज से हुआ घटना का खुलासा

Navsari लगभग एक घंटे तक मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में खोजबीन करने के बाद परिजनों ने मंदिर प्रशासन से मदद मांगी। इसके बाद जब परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो सच्चाई सामने आई। वीडियो में देखा गया कि मासूम सिद्धार्थ खेलते हुए धीरे-धीरे गर्म पानी के कुंड की तरफ बढ़ा और अचानक उसमें गिर गया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

Navsari घटना की सूचना मिलने पर वांसदा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से बच्चे को कुंड से बाहर निकाला गया और अविलंब नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वांसदा पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु (एक्सीडेंटल डेथ) का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े: कबीरधाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक के गुप्त केबिन से 2.23 करोड़ का गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार