Moradabad Tata Motors showroom fightMoradabad Tata Motors showroom fight
Spread the love

Moradabad Tata Motors showroom fight:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में स्थित एक कार शोरूम के अंदर मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मामूली बहस ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जहाँ एक टीम लीडर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सेल्स मैनेजर पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली रोड स्थित शोरूम में हुआ विवाद

Moradabad Tata Motors showroom fight;यह पूरी घटना मुरादाबाद के व्यस्त दिल्ली रोड पर बने ‘श्री बालाजी ऑटो व्हील्स टाटा मोटर्स’ शोरूम की है। शोरूम में कार्यरत सेल्स मैनेजर नीरज कुमार के साथ यह हिंसा हुई है। पुलिस को दी गई आधिकारिक शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को किसी बात को लेकर नीरज और दूसरी टीम के टीम लीडर दिवाकर नारायण के बीच तीखी बहस हो गई थी। बात इतनी बिगड़ गई कि दिवाकर ने कथित रूप से नीरज का कॉलर पकड़कर उनके सिर पर प्रहार कर दिया। इस दौरान डिडौली के रहने वाले सेल्स एग्जीक्यूटिव कपिल कुमार ने भी मारपीट में साथ दिया।

बाहर से बुलाए गए गुर्गे, शोरूम के अंदर की गई गुंडागर्दी

Moradabad Tata Motors showroom fight:घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करवाकर मामला शांत करवा दिया था। हालांकि, जाते-जाते आरोपी टीम लीडर दिवाकर ने देख लेने की धमकी दी थी। आरोप है कि इसके बाद दिवाकर ने सुनियोजित तरीके से बाहर से 6 से 7 लड़के शोरूम में बुला लिए। दिवाकर का भांजा लवी, जो लाइन पार इलाके में मोबाइल की दुकान चलाता है, इन बाहरी युवकों को लेकर शोरूम के अंदर दाखिल हुआ। आरोप है कि इन बाहरी लोगों ने शोरूम के अंदर घुसकर सेल्स मैनेजर नीरज कुमार पर ताबड़तोड़ हमले किए।

गंभीर चोटें और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

Moradabad Tata Motors showroom fight:पीड़ित सेल्स मैनेजर नीरज कुमार का दावा है कि इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, किसी नुकीली वस्तु या हथियार से वार किया गया है और उनकी उंगली में फ्रैक्चर भी हो गया है। इसके अलावा, पीड़ित ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें भद्दी गालियां दीं, जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस एक्शन और सीसीटीवी जांच

Moradabad Tata Motors showroom fight:घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने थाना मझोला में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर को आधार बनाते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि सभी आरोपियों की पहचान की जा सके और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

read this:- Ghaziabad society dog attack : गाजियाबाद: इंदिरापुरम की सोसायटी में पालतू कुत्ते के हमले से महिला घायल, विरोध करने पर मालिकों ने की बदसलूकी