KabirdhamKabirdham
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Kabirdham : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए 447 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बाजार में जब्त गांजे की कीमत लगभग 2.23 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने कंटेनर ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर वाहन और तस्करी में इस्तेमाल सामान को जब्त कर लिया है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्करी का तरीका

Kabirdham कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार शाम मध्य प्रदेश सीमा से सटे चिल्फी थाना क्षेत्र के सुरक्षा बैरियर पर वाहनों की गहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान बोडला की दिशा से आ रहे एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। चालक से शुरुआती पूछताछ में संदेह गहराने पर जब बारीकी से जांच की गई, तो चालक सीट के ठीक ऊपर बड़ी चालाकी से बनाया गया एक गुप्त चैंबर मिला, जिसमें खाकी टेप से लिपटे सैकड़ों पैकेट छिपाए गए थे।

447 किलो गांजा बरामद, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Kabirdham पुलिस ने जब गुप्त चैंबर से निकाले गए पैकेटों को खोला, तो उसमें से कुल 447 किलो अवैध गांजा निकला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम को नकद पुरस्कार, नेटवर्क खंगालने में जुटी ANTF

Kabirdham इस बड़ी सफलता के बाद एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह के मुख्य सरगना और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके। तस्करों के मंसूबों को नाकाम करने वाली इस पुलिस टीम को राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव द्वारा 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़े: हरदोई में शिक्षक की पिटाई से घायल आठवीं की छात्रा की मौत, दो शिक्षक निलंबित