रिपोर्टर: योगेन्द्र सिंह
Mumbai : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बांद्रा पश्चिम स्थित जिजामाता गार्डन के पास सड़क पार कर रहे 9 साल के मासूम को एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चला रही महिला फिटनेस कोच को गिरफ्तार कर लिया है।
सड़क पार करते समय मासूम को रौंदा
Mumbai मृतक मासूम की पहचान 9 वर्षीय अंश रविंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:15 बजे अंश जिजामाता गार्डन के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा सड़क पर गिर गया और कार का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।
गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का आरोप
Mumbai पुलिस जांच में सामने आया है कि कार को मेघा रावल नाम की महिला चला रही थी, जो पेशे से फिटनेस कोच है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त महिला मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए लापरवाही से गाड़ी चला रही थी। हादसे के तुरंत बाद अंश को होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके।
आरोपी महिला पर दर्ज हुआ केस, जांच जारी
Mumbai घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी महिला चालक मेघा रावल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल गाड़ी की रफ्तार और फोन इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।
ये भी पढ़े: दिल्ली: SIR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, मतदाता सूची से हटाए गए 47.7 लाख नाम

