DelhiDelhi`
Spread the love

रिपोर्टर: गनेश सिंह

Delhi : चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी गई है। जारी की गई इस नई सूची में दिल्ली के कुल मतदाताओं में से लगभग 47.7 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य किसी भी पात्र मतदाता को सूची से बाहर न रहने देना और सभी अयोग्य नामों को हटाकर पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है।

1.45 करोड़ में से बचे 97.5 लाख मतदाता

Delhi दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस पुनरीक्षण प्रक्रिया से पहले दिल्ली में कुल 1.45 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे। 47.7 लाख नाम हटाए जाने के बाद अब जारी हुई ड्राफ्ट लिस्ट में लगभग 97.5 लाख वोटरों के नाम ही शामिल हैं। 30 जून से 17 अगस्त के बीच चले डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान लगभग 67.18 फीसदी मतदाताओं के फॉर्म ही डिजिटल रूप में दर्ज हो पाए थे।

इस वजह से काटे गए सूची से नाम

Delhi निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं, उन्हें ‘अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट और अन्य’ (ASDDO) की श्रेणी में रखा गया है। सर्वे के दौरान इन मतदाताओं का सत्यापन न हो पाने या जानकारी न मिल पाने के कारण इन्हें ‘uncollectable’ मानकर ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर रखा गया है।

30 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Delhi जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में छूट गए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, प्रभावित नागरिक 30 सितंबर तक फॉर्म-6 और आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों का निपटारा 29 अक्टूबर तक किया जाएगा, जिसके बाद 4 नवंबर को दिल्ली की अंतिम (फाइनल) वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

ये भी पढ़े: कुशीनगर: 50 हजार का इनामी बदमाश आशु यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, दरोगा की पिस्टल बरामद