Youth Congress District President Sarnaik SentencedYouth Congress District President Sarnaik Sentenced
Spread the love

Youth Congress District President Sarnaik Sentenced:महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ सरकारी कार्यालय में घुसकर बिजली विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को अदालत ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें चार साल की जेल की सजा सुनाई है।

क्या है पूरा मामला?

Youth Congress District President Sarnaik Sentenced:यह घटना 30 अक्टूबर 2023 की है। वाशिम के पुसद नाका स्थित महावितरण (MSEDCL) कार्यालय में असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में कार्यरत संजय माली अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान, वाशिम के यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष और जिला परिषद के पूर्व कृषि सभापति वैभव प्रतापराव सरनाईक अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे।

उन्होंने सहायक अभियंता से उनके साथियों को ट्रांसफॉर्मर (DP) न मिलने को लेकर सवाल-जवाब किए। बहस के दौरान मामला गरमा गया और कांग्रेस नेता ने अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे सरकारी कामकाज में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई।

सीसीटीवी फुटेज बना सबसे बड़ा सबूत

Youth Congress District President Sarnaik Sentenced:इस घटना के बाद पीड़ित अधिकारी संजय माली की शिकायत पर वाशिम सिटी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 353, 332, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गहन जांच कर अदालत में चार्जशीट पेश की।

ट्रायल के दौरान आरोपी पक्ष ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन अभियोजन पक्ष ने कुल छह गवाहों को कोर्ट में पेश किया। इसके अलावा, कार्यालय का सीसीटीवी फुटेज इस मामले में सबसे मजबूत और निर्णायक सबूत साबित हुआ।

अदालत का फैसला और सजा

Youth Congress District President Sarnaik Sentenced:वाशिम जिला एवं सत्र न्यायालय ने चश्मदीदों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वैभव सरनाईक को सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और कर्मचारी को चोट पहुंचाने का दोषी पाया। अदालत ने उन्हें 4 साल के सश्रम कारावास और 5,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

यदि जुर्माना अदा नहीं किया जाता है, तो उन्हें दो महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में सरकारी पक्ष की ओर से एडवोकेट पुरुषोत्तम एस. धोबले ने अभियोजन पक्ष का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया।

read this:-Raghopur Boat Accident:वैशाली के राघोपुर में बड़ा नाव हादसा: गंगा नदी में डूबने से 13 स्कूली छात्रों की मौत, इलाके में मातम