Meerut car bonnet incidentMeerut car bonnet incident
Spread the love

Meerut car bonnet incident:मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक पत्नी को भारी पड़ गया। सुनीता नाम की महिला ने जब अपने पति मयंक को उसकी कथित प्रेमिका माही वर्मा के साथ रंगे हाथों देखा, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। विरोध जताने के लिए सुनीता कार के बोनट पर बैठ गई, लेकिन पति ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे तेज रफ्तार में भगाना शुरू कर दिया।

तीन किलोमीटर तक चीखती रही महिला

Meerut car bonnet incident:रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पति ने कार रोकने के बजाय उसे लगभग तीन किलोमीटर तक दौड़ाया। इस दौरान डर के मारे महिला ‘भईया बचाओ’ कहकर मदद की गुहार लगाती रही। सड़क पर चलती इस कार का वीडियो वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आखिरकार, स्थानीय लोगों की मदद से काशीराम कॉलोनी के पास गाड़ी को रुकवाया गया। पीड़िता का आरोप है कि कार रुकने के बाद भी पति मयंक ने उसके साथ बदसलूकी और अभद्रता की।

पुलिस ने पति और प्रेमिका को किया गिरफ्तार

Meerut car bonnet incident:पीड़ित सुनीता ने लोहियानगर थाने में अपने पति मयंक और उसकी कथित प्रेमिका माही वर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि पति ने उसे जान से मारने की नीयत से कार के बोनट पर चढ़ाकर वाहन दौड़ाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मयंक और माही वर्मा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का प्रतीत होता है। वायरल वीडियो और पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

read this:-ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज कितनी देर चलना चाहिए? जानिए डॉक्टर की सलाह

You missed