Deoria RSS worker murder caseDeoria RSS worker murder case
Spread the love

Deoria RSS worker murder case:उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी दीपक तिवारी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मुठभेड़ और बरामदगी

Deoria RSS worker murder case:देवरिया के लार थाना क्षेत्र के सुतावर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी दीपक तिवारी के बाएं पैर में गोली लग गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लार में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला?

Deoria RSS worker murder case:देवरिया के लार थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखम छपरा गांव में बीते दिनों सड़क पर बने ब्रेकर और पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी (50) पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। इस निर्मम हमले में गंभीर रूप से घायल रामेश्वर तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

घटना के बाद मृतक की पत्नी अमृता देवी ने लार थाने में संजय तिवारी, दीपक तिवारी, प्रांजल तिवारी, अभिनीत तिवारी, आदित्य तिवारी और निखिल तिवारी सहित कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी।

लापरवाही पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और जांच

Deoria RSS worker murder case:इस हाई-प्रोफाइल मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में गोरखपुर रेंज के डीआईजी एस. चन्नप्पा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों—एसएचओ राकेश सिंह, सब-इंस्पेक्टर राममूरत राम, और कांस्टेबल चंद्रभान भारती व प्रीतम यादव को सस्पेंड कर दिया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है और लगातार दबिश दी जा रही है।

read this:-ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज कितनी देर चलना चाहिए? जानिए डॉक्टर की सलाह