Mathura BJP chintan shivir UP strategyMathura BJP chintan shivir UP strategy
Spread the love

Mathura BJP chintan shivir UP strategy:उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। मथुरा में आयोजित दो दिवसीय भाजपा के चिंतन शिविर और संगठनात्मक योजना बैठक में पार्टी ने सत्ता में तीसरी बार वापसी के लिए बड़ा खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में हुई इस बैठक में चुनावी जीत के लिए कई अहम मुद्दों और रणनीतियों पर मुहर लगाई गई है।

मथुरा चिंतन शिविर और तीन प्रमुख चुनावी मुद्दे

Mathura BJP chintan shivir UP strategy:मथुरा में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल बैठक में आगामी चुनाव को फतह करने के लिए मुख्य रूप से तीन बड़े वैचारिक और विकासवादी मुद्दों को आधार बनाने का निर्णय लिया गया है:

  1. विकास कार्य: राज्यभर में बुनियादी ढांचे और एक्सप्रेसवे-सड़क निर्माण जैसे विकास कार्यों को जनता के बीच प्रमुखता से रखना।
  2. कानून-व्यवस्था और सुरक्षा: पिछले वर्षों में राज्य की सुधरती सुरक्षा व्यवस्था और अपराध पर नियंत्रण को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत करना।
  3. सा सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रवाद: सांस्कृतिक पुनरुत्थान और राष्ट्रवाद के एजेंडे को मजबूती से आगे बढ़ाना।

इसके अलावा, वैचारिक रूप से पार्टी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को भी अपने प्रमुख राजनीतिक एजेंडे में शामिल करने की तैयारी कर रही है।

बूथ स्तर को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं पर फोकस

Mathura BJP chintan shivir UP strategy:चिंतन शिविर के दौरान संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि बिना जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़े चुनाव में सफलता हासिल करना मुश्किल है। बैठक में तय की गई मुख्य रणनीतियां इस प्रकार हैं:

  • ‘बूथ पर यूथ‘: हर बूथ पर युवाओं को जोड़ने और पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने की रणनीति बनाई गई है।
  • कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना: कई नेताओं ने बैठक में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मुद्दा उठाया, जिस पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई ताकि चुनाव के वक्त किसी तरह की परेशानी न हो।
  • नया नारा: जनता के बीच संदेश पहुंचाने के लिए “राधे-राधे, कमल खिला दे” के नारे के साथ अभियान चलाने की योजना है।
  • लाभार्थी वर्ग तक पहुंच: सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सरकार की योजनाओं के हर लाभार्थी तक पहुंच सुनिश्चित की जाए ताकि जनता को सरकारी कामकाज की सीधी जानकारी मिले।

‘सुशासन बनाम जंगलराज’ का मुकाबला

Mathura BJP chintan shivir UP strategy:पार्टी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधने की भी पूरी तैयारी कर ली है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक में चर्चा के दौरान कहा कि पार्टी के प्रमुख एजेंडे में अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है।

वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान जनता के सामने ‘सुशासन (वर्तमान भाजपा सरकार) बनाम जंगलराज (पिछली सपा सरकार)’ की तुलना करने की रणनीति बनाई गई है, ताकि लोग पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के कार्यकाल और मौजूदा सरकार के कामकाज के बीच का अंतर स्पष्ट रूप से समझ सकें।

read this:-Bahraich leopard attack: घर में सो रही 6 साल की मासूम पर हमला, मां की बहादुरी और सूझबूझ से बची जान

You missed