MorenaMorena
Spread the love

रिपोर्टर: प्रताप सिंह बघेल

Morena : जिले से गुजरने वाले आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर चालक की जान चली गई। पिपरई गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का आगे का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन के भीतर ही फंस गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बरेली निवासी चालक के रूप में हुई पहचान

Morena मृतक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हाफिजगंज अंतर्गत सिथरा निवासी 28 वर्षीय हरपाल (पुत्र भजनलाल शर्मा) के रूप में हुई है। हादसे के चलते हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और आवागमन ठप हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सरायछोला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

कटर से केबिन काटकर निकाला गया शव

Morena केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कटर की सहायता से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यातायात बहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

Morena काफी प्रयासों के बाद हाईवे पर फंसे वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया। सरायछोला थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुआ।

ये भी पढ़े: जामताड़ा में साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, 13 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद