KatiharKatihar
Spread the love

रिपोर्टर: मनोज कुमार

Katihar : जिला के सहायक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटीकार्ट स्टोर में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया सामान और भारी मात्रा में नकद राशि बरामद की है।

Katihar चोरी की वारदात और पुलिसिया कार्रवाई

घटना की शुरुआत 12 अप्रैल 2026 को हुई, जब मिरचाईबारी निवासी अमित कुमार शर्मा ने सहायक थाने में लिखित आवेदन दिया। शिकायत के अनुसार, 11 और 12 अप्रैल की मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके ‘सिटीकार्ट स्टोर’ को निशाना बनाया था। चोरों ने स्टोर के आउटडोर ए०सी० यूनिट के कॉपर तार और अन्य कीमती सामान पार कर दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

Katihar तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता

विशेष टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी शुरू की। सबसे पहले पुलिस ने सूरज कुमार उर्फ नागो को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य सहयोगियों, शफीक और सुनिल कुमार साह को भी धर दबोचा। इनके पास से चोरी का लगभग सारा सामान बरामद कर लिया गया है।

Katihar गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण एवं बरामदगी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

  1. सूरज कुमार उर्फ नागो (25 वर्ष): निवासी मिरचाईबारी, थाना सहायक।
  2. शफीक (41 वर्ष): निवासी शमशेरजंग, थाना सहायक।
  3. सुनिल कुमार साह (45 वर्ष): निवासी बुद्धचक, थाना सहायक।

बरामद सामानों की सूची: पुलिस ने अभियुक्तों के पास से बरामद किए सामान की सूची:-

  1. 97,900 रुपये नकद
  2. काले रंग का तांबे का तार – 07 पीस
  3. तांबे का पाइप – 14 पीस
  4. पीतल का पाइप (12 पीस)
  5. बिजली के तार (लगभग 10 फीट)
  6. काले रंग का मोटा तार – 30 से 40 फीट
  7. काले रंग का पतला तार – 40 से 50 फीट
  8. मोटर – 2 पीस
  9. गैस सिलेंडर (कमर्शियल व घरेलू) – 2 पीस
  10. बड़ा तसला – 02 पीस
  11. कठरा – 01 पीस
  12. कढ़ाही – 01 पीस
  13. छोटा तसला – 02

ये भी पढ़े: Dumka: संसाधनों के अभाव में ‘राम भरोसे’ पोस्टमार्टम हाउस, सफाई कर्मी अपनी जेब से खरीद रहे सूआ-सूतरी