रिपोर्टर: विपिन साहू
Honey Trap : वैश्विक कूटनीति और जासूसी की दुनिया में ‘हनी ट्रैप’ (oney Trap) एक ऐसा खतरनाक हथियार माना जाता है, जिसमें पहले दोस्ती और प्यार का जाल बिछाया जाता है और फिर इसके जरिए बेहद गोपनीय और संवेदनशील जानकारियां हासिल की जाती हैं। हाल ही में दुनिया की प्रमुख एआई चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े कथित चीनी जासूसी विवाद ने इस मुद्दे को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में ला दिया है। केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि भारत में भी रक्षा अनुसंधान (DRDO) और सेना से जुड़े कई संवेदनशील मामलों में हनी ट्रैप के एंगल सामने आ चुके हैं।
इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि हनी ट्रैप का जाल कैसे बुना जाता है और इससे जुड़े देश-दुनिया के कुछ सबसे चर्चित व सनसनीखेज मामले कौन-से रहे हैं।
Nvidia सीईओ विवाद और एआई युग में बढ़ता जा रहा सुरक्षा खतरा
Honey Trap चिप निर्माता दिग्गज कंपनी Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग अपने निजी संबंधों को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के संदेह के घेरे में आ गए हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग के सिंगापुर की मेगास्पीड कंपनी की एक महिला अधिकारी एलिस हुआंग के साथ निजी संबंध थे। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि एलिस चीन की खुफिया एजेंसी ‘मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी’ (MSS) के लिए काम करती थीं।
इस खुलासे के बाद Nvidia ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी लीक होने या राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता होने का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। इसके बावजूद, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक सेमीकंडक्टर तकनीक के इस दौर में इस तरह के विवादों ने वैश्विक स्तर पर तकनीकी सुरक्षा और डेटा लीक की चिंताओं को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है।
क्या होता है हनी ट्रैप और कैसे बिछाया जाता है इसका जाल?
Honey Trap हनी ट्रैप जासूसी का एक ऐसा सुनियोजित तरीका है जिसमें किसी महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति, सैन्य अधिकारी, वैज्ञानिक या कारोबारी के साथ निजी संबंध बनाकर उसका भरोसा जीता जाता है। इसके बाद उससे गोपनीय सूचनाएं निकलवाने का प्रयास किया जाता है।
- पहचान और संपर्क: आमतौर पर इसकी शुरुआत सोशल मीडिया, कारोबारी बैठकों या सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए फर्जी या सुनियोजित प्रोफाइल से होती है।
- भावनात्मक जुड़ाव: बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी व्यक्ति को भावनात्मक रूप से अपने पाले में लाने की कोशिश की जाती है। कई बार निजी तस्वीरें या संदेशों के आधार पर ब्लैकमेल भी किया जाता है।
- निशाने पर कौन: ऐसे मामलों में अक्सर रक्षा बल, वैज्ञानिक अनुसंधान, राजनयिक और कूटनीतिक रूप से अहम पदों पर काम करने वाले लोग आसान शिकार बनाए जाते हैं। हालांकि, हर मामले में ब्लैकमेल होना जरूरी नहीं होता, कई बार केवल सामान्य बातचीत के जरिए ही संवेदनशील जानकारियां लीक हो जाती हैं।
भारत में चर्चा का विषय बने हनी ट्रैप के कुछ प्रमुख मामले
Honey Trap भारत में भी पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे हाई-प्रोफाइल मामले सामने आए हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है:
- प्रदीप कुरुलकर (DRDO वैज्ञानिक): मई 2023 में महाराष्ट्र एटीएस ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को गिरफ्तार किया था। उन पर ‘जारा दासगुप्ता’ नाम की एक महिला एजेंट के संपर्क में रहकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) को संवेदनशील रक्षा परियोजनाएं और गोपनीय जानकारियां साझा करने का गंभीर आरोप लगाया गया था।
- ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह (भारतीय वायुसेना): साल 2018 में वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह को सोशल मीडिया के जरिए हनी ट्रैप में फंसने और पाकिस्तानी खुफिया हैंडलर्स को संवेदनशील दस्तावेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
- भारतीय नौसेना जासूसी नेटवर्क: दिसंबर 2019 में नौसेना के कई कर्मचारियों के एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ था, जो सोशल मीडिया पर महिला प्रोफाइल्स के जरिए विदेशी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आकर सामरिक जानकारियां साझा कर रहे थे।
ये भी पढे: विश्वकर्मा समाज की एक पहचान के लिए हैदराबाद से दिल्ली पदयात्रा, डबरा में हुआ भव्य स्वागत

