Ayodhya 10th DeepotsavAyodhya 10th Deepotsav
Spread the love

Ayodhya 10th Deepotsav:छोटी दीपावली के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का ऐतिहासिक और भव्य आयोजन हो रहा है। पूरी नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जहां सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये जलाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस अलौकिक समारोह में शामिल होने के लिए देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे हैं।

दीपोत्सव के मुख्य आकर्षण: ड्रोन शो और भव्य महाआरती

Ayodhya 10th Deepotsav:इस साल का दीपोत्सव तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम है। सरयू तट पर 2,100 बटुकों द्वारा सामूहिक महाआरती की जाएगी। इसके अलावा, आसमान में 2,100 अत्याधुनिक ड्रोनों की मदद से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा, जो इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा।

अयोध्या दीपोत्सव का मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम (शेड्यूल)

  1. सुबह 10:00 बजे: साकेत डिग्री कॉलेज से भव्य शोभायात्रा/झांकी की शुरुआत।
  2. दोपहर 2:00 बजे: झांकी का राम कथा पार्क पहुंचना।
  3. दोपहर 2:15 बजे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या एयरपोर्ट पर आगमन।
  4. दोपहर 2:30 बजे: उपराष्ट्रपति का अयोध्या पहुंचना और राम मंदिर में दर्शन।
  5. दोपहर 3:25 – 3:40 बजे: भगवान राम और माता सीता के स्वरूप का हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क आगमन और ‘भरत मिलाप’।
  6. दोपहर 3:50 – 4:10 बजे: राम-जानकी पूजा-वंदन, आरती और भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक।
  7. शाम 4:25 – 4:40 बजे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन।
  8. शाम 5:35 – 5:55 बजे: नया घाट पर अलौकिक सरयू आरती।
  9. शाम 6:00 – 6:25 बजे: राम की पैड़ी पर रिकॉर्ड दीपोत्सव (दीये प्रज्वलन)।
  10. शाम 6:25 – 6:55 बजे: 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, रामायण आधारित लेजर शो और ड्रोन शो।
  11. शाम 6:55 – 7:05 बजे: राम की पैड़ी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुख्य संबोधन।
  12. रात 7:40 – 7:50 बजे: भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन।

सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम

Ayodhya 10th Deepotsav:लाखों श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पूरे अयोध्या क्षेत्र को 20 जोन और 53 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही पुलिस, सीआरपीएफ (CRPF), पीएसी (PAC), बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और दमकल विभाग की टीमों को पूरी तरह मुस्तैद रखा गया है।

read this:-Bhopal elderly woman murder : 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, बेरहमी से सोने का दांत भी उखाड़ ले गए बदमाश