MorenaMorena
Spread the love

रिपोर्टर: प्रताप सिंह बघेल

Morena : जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से एनडीपीएस एक्ट का एक आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मी गहरी नींद में सो रहे थे। इस गंभीर लापरवाही पर एसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

कैसे दिया घटना को अंजाम?

Morena पंजाब के रहने वाले जसवीर सिंह बग्घा को पुलिस ने 232 किलो डोडा-चूरा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी को 5 नवंबर को जेल भेजा गया था, जहां उसे बार-बार दस्त की शिकायत हो रही थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे 6 नवंबर की रात करीब 10 बजे मुरैना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मौका पाकर आरोपी वार्ड की कुंडी खोलकर फरार हो गया। जब तक पुलिसकर्मियों की आंख खुली, तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुका था।

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Morena मामले की गंभीरता को देखते हुए मुरैना एसपी धर्मराज मीणा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में भारी लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में शामिल हैं:

  • प्रधान आरक्षक राम भरोषी
  • आरक्षक विक्रम भदौरिया
  • आरक्षक सत्यवीर
  • आरक्षक वीरेंद्र
  • आरक्षक पुष्पेंद्र तरेटिया

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Morena अस्पताल से कैदी के भागने की इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस फरार तस्कर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और उसकी सुरागकसी के लिए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है।

ये भी पढ़े: खतरनाक AQI में सेहत का कैसे रखें ख्याल? जानें प्रदूषण से बचने के जरूरी उपाय