JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह अपने पहले संताल परगना प्रवास के तहत शुक्रवार को जामताड़ा पहुंचीं। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

संताल परगना में महिला सुरक्षा और संगठन विस्तार पर चर्चा

Jamtara जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में हुई इस परिचयात्मक बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था। डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि संताल परगना में महिलाओं और विशेषकर आदिवासी बहनों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने स्थानीय महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। साथ ही, जिले में भाजपा कार्यसमिति के गठन को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया।

‘मैया सम्मान योजना’ के नाम पर महिलाओं को ठगने का आरोप

Jamtara हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ‘मैया सम्मान योजना’ के जरिए महिलाओं को गुमराह कर रही है। महिलाओं को समय पर योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे आम जनता में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ महिलाओं ही नहीं, बल्कि राज्य की छात्राएं और किसान भी इस सरकार की नीतियों से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Jamtara कार्यक्रम के दौरान जामताड़ा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. सीमा सिंह का भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे से महिला कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने किया, जिसमें पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटूल, रेनू तिर्की, पुष्पा सोरेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढे: Health Supplement Scam: दिल्ली पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार