JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara : झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौहथिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ मामूली पारिवारिक विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। गुरुवार की रात एक पति ने अपनी ही पत्नी की टांगी से वार कर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद के गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मायके में बातें करने के शक में हुआ खूनी संघर्ष

Jamtara प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 43 वर्षीय बसंती देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति मनोज रजवार है। परिजनों ने बताया कि मनोज अपनी पत्नी पर शक करता था और इस बात से खफा रहता था कि बसंती घर की सारी बातें अपने मायके वालों को बताती है। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात खाना खाने के बाद दोनों के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले ली।

टांगी से ताबड़तोड़ वार कर ली जान, नौ बेटियों के सिर से उठा साया

Jamtara आरोप है कि गुस्से में अंधे हुए मनोज ने पहले पत्नी को बिजली का करंट लगाया और फिर तेजधार टांगी से उसके सिर व पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे बसंती देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस जघन्य हत्याकांड के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। सबसे मर्माहत करने वाली बात यह है कि दंपती की कुल नौ बेटियां हैं, जिनमें दो का विवाह हो चुका है जबकि सात बेटियां घर पर ही रहती हैं। माँ की मौत और पिता के इस हाल से मासूमों के सिर से माँ का साया उठ गया है।

पुलिस ने आरोपी पति को लिया हिरासत में, अस्पताल में इलाज जारी

Jamtara घटना की भनक लगते ही नारायणपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल आरोपी पति को हिरासत में लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी मुराद हसन के अनुसार, पुलिस को रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घटना की सूचना मिली थी, और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े: Delhi Traders Plea to Sonia Gandhi: दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, 1 नवंबर की विपक्षी रैली को स्थगित करने की मांग