Health Supplement ScamHealth Supplement Scam
Spread the love

Health Supplement Scam:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साइबर ठगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की ईस्ट डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्ष के दो आरोपियों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान हितेन कुमार और आयुष आर्य के रूप में हुई है, जिनके खातों से लाखों रुपये का ट्रांजैक्शन ट्रेस किया गया है।

फर्जी वेबसाइट के जरिए पंजाब के लोगों को बनाते थे निशाना

Health Supplement Scam:पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये शातिर ठग नाम से एक फर्जी वेबसाइट चला रहे थे। इस वेबसाइट के माध्यम से वे लोगों को सस्ते और अच्छे हेल्थ सप्लीमेंट्स व दवाइयां मुहैया कराने का लालच देते थे।

अमृतसर (पंजाब) के रहने वाले धर्मवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने इसी वेबसाइट से उत्पाद खरीदने के लिए 27 से 30 सितंबर के बीच ऑनलाइन 83,257 रुपये का भुगतान किया था, लेकिन भुगतान के बाद न तो उन्हें कोई सामान मिला और न ही ठगों ने कोई संपर्क किया। इस शिकायत के आधार पर 21 अक्टूबर को ईस्ट डिस्ट्रिक्ट साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की तकनीकी जांच शुरू की गई।

10 प्रतिशत कमीशन पर किराए पर लिए जाते थे बैंक खाते

Health Supplement Scam:जांच के दौरान साइबर पुलिस ने वित्तीय लेन-देन को खंगाला, जिसमें आयुष आर्य के नाम से एसबीआई (SBI) का एक बैंक खाता सामने आया। इसके साथ ही उसकी एक महिला मित्र से जुड़े बैंक खाते की भी गहन छानबीन की गई।

इन दोनों खातों में कुल 2,66,437 रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला। पूछताछ के दौरान आरोपी आयुष ने खुलासा किया कि उसने अपने और अपनी महिला मित्र के बैंक खातों की डिटेल्स अपने चचेरे भाई हितेन कुमार को 10 प्रतिशत कमीशन के लालच में उपलब्ध कराई थी। ठगी के जरिए खातों में आने वाली रकम को एटीएम से निकालकर सीधे हितेन को सौंप दिया जाता था।

मुख्य वेबसाइट ऑपरेटर की तलाश में जुटी पुलिस

Health Supplement Scam:पुलिस पूछताछ में हितेन कुमार ने एक अन्य व्यक्ति का जिक्र किया है, जो कथित तौर पर इस पूरी फर्जी वेबसाइट का संचालन कर रहा था और ऑनलाइन सामान बेचने के नाम पर लोगों से ठगी की रकम ऐंठ रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) भी बरामद किया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच में उस संदिग्ध वेबसाइट का लिंक और दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट के अहम सबूत मिले हैं। फिलहाल, दिल्ली पुलिस मोबाइल डेटा और चैट के आधार पर इस गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

read this:- ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे मदद करती है वॉक? जानें टहलने का सही समय और फायदे