Snake Handler DeathSnake Handler Death
Spread the love

Snake Handler Death:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सांप के साथ करतब दिखाना एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ। सांप पकड़ने का काम करने वाले एक शख्स की जहरीले सांप के डसने के बाद मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

देवकली गांव में हुआ हादसा

Snake Handler Death:घटना बंडा थाना क्षेत्र के देवकली गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बिराहिमपुर झांझरिया गांव निवासी उमेश गौतम के रूप में हुई है। बताया गया कि उमेश लंबे समय से सांप पकड़ने का काम करता था और आसपास के लोग सांप निकलने पर उसे बुलाते थे।

सोमवार को भी वह देवकली गांव पहुंचा था, जहां उसने एक नागिन को पकड़ा। आरोप है कि सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय वह उसके साथ करतब दिखाने लगा। इसी दौरान सांप ने उस पर हमला कर दिया और उसे कई बार डस लिया।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन

Snake Handler Death:सांप के डसने के बाद उमेश की हालत तेजी से खराब होने लगी। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

बताया जा रहा है कि घटना के समय उमेश शराब के नशे में था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Snake Handler Death:घटना की सूचना मिलने के बाद बंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जहरीले सांप को पकड़ना या उसके साथ किसी तरह का प्रदर्शन करना बेहद जोखिमपूर्ण हो सकता है। सांप के काटने की स्थिति में समय गंवाए बिना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी है।

read this:- शेखपुरा: दबंगों की अड़ंगेबाजी से खलासपुर में एक महीने से छाया अंधेरा, आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

You missed