One-sided love attackOne-sided love attack
Spread the love

One-sided love attack :उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक ने बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवती के सिर में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल, पीड़िता का इलाज मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

One-sided love attack :प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कोडरकट्टा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती रोजाना की तरह पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए सुबह दौड़ लगाने गई थी। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला रवि कुमार नाम का युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा था और लगातार बात करने का अनुचित दबाव बना रहा था।

मंगलवार की सुबह जब युवती दौड़ लगाकर अपने घर लौट रही थी, तो रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर अLद्र व्यवहार और छेड़खानी की। जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसे डराने के लिए दुष्कर्म की धमकी दी और गाली-गलौज की। किसी तरह खुद को बचाकर युवती अपने घर पहुँची, लेकिन जुनूनी आरोपी उसका पीछा करते हुए उसके घर तक जा पहुँचा।

घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

One-sided love attack आरोप है कि सिरफिरा युवक घर के अंदर घुसकर हंगामा करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो उसने अपने पास मौजूद धारदार हथियार (चाकू) से उसके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई। युवती के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई और बयान

One-sided love attack :घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तुरंत मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने मोतीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।

पश्चिमी एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रवि कुमार ने पहले रास्ते में युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया था और विरोध करने पर मारपीट की थी। इसके बाद आरोपी ने घर में घुसकर चाकू से हमला किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

read this:-Odisha Heavy Rain Alert:संवेदनशील इलाकों की पहचान और राहत तैयारियां