JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : साकची स्थित एक निजी होटल में ‘श्री विनायक इवेंट्स’ की ओर से ‘सावन सहेली मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति और प्रकृति की हरियाली को समर्पित इस उत्सव में 60 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Jamshedpur अतिथियों का सम्मान और सांस्कृतिक शुरुआत

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका पूर्वी घोष, कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष मंजीत आनंद, झामुमो नेत्री चरनजीत कौर भाटिया, आशा सिंह, पूनम वर्मा, प्रीति गुप्ता और आरफीन अशरफ उपस्थित रहीं। आयोजकों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पूरा परिसर सावन थीम के अनुरूप हरे रंग के गुब्बारों और कलाकृतियों से सजाया गया था।

Jamshedpur प्रतियोगिताओं और गीत-संगीत की रही धूम

उत्सव के दौरान ढोलक की थाप और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों पर महिलाएं जमकर झूमीं। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं के परिधान और प्रस्तुति के आधार पर पुरस्कार दिए गए:

  • सावन क्वीन: मीना प्रसाद
  • सर्वश्रेष्ठ श्रृंगार: जोनी सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ नृत्य: संदीप कौर

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका मिताली दास गुप्ता एवं गुरदयाल सिंह कोटली ने निभाई। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास

‘श्री विनायक इवेंट्स’ की लवली सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आधुनिकता के दौर में महिलाओं को अपनी सहेलियों के साथ फुर्सत के पल बिताने और भारतीय परंपराओं व सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े रहने का मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सात्विक भोजन का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में लवली सिंह, जगजीत सिंह, सुमित मिश्रा और परमिंदर सिंह का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़े: फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामला: डोप टेस्ट रिपोर्ट पर एयरलाइन की सफाई, 17 यात्री हुए थे घायल