Kya Bolti Public CampaignKya Bolti Public Campaign
Spread the love

Kya Bolti Public Campaign : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की उच्चस्तरीय कोर टीम की बैठक के समापन के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी आगामी सितंबर महीने से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ नाम से एक व्यापक जनसंवाद अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना, समझना और देश के वर्तमान सामाजिक-आर्थिक हालातों पर आम नागरिकों की राय जानना है।

Kya Bolti Public Campaign जंतर-मंतर आंदोलन और युवाओं की जीत पर बोले दीपके

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर बात करते हुए अभिजीत दीपके ने इसे देश के युवाओं और ‘जनरेशन जी’ (Gen Z) की ऐतिहासिक जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों से बिना इस्तीफे वाली सरकार को युवाओं के दबाव के आगे झुकना पड़ा है। दीपके के अनुसार, इस आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इसने देश के आम नागरिकों और युवाओं के दिलों से डर को पूरी तरह खत्म कर दिया है। अब जनता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने से नहीं झिझकेगी।

Kya Bolti Public Campaign संविधान, गांधी और नेहरू के विचारों पर आधारित होगी पार्टी की विचारधारा

पार्टी के दूरदर्शन और सिद्धांतों को स्पष्ट करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) विकसित भारत के निर्माण के लिए बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शी सोच के अनुसार कार्य करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीजेपी की विचारधारा पूरी तरह से भारत के संविधान और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है, जिसे हर हाल में संरक्षित किया जाएगा।

Kya Bolti Public Campaign बेरोजगारी और शिक्षा के व्यापारीकरण को बनाएंगे देशव्यापी मुद्दा

दीपके ने आगे कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शनों में छात्रों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। भारत की कुल आबादी में 60 प्रतिशत लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं, इसलिए देश में बढ़ती बेरोजगारी को अब एक बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बनाया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे मुनाफाखोरी और व्यापारीकरण को रोकने तथा भारतीय शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

ये भी पढ़े: ओडिशा: इंस्टाग्राम पर लड़की को मैसेज करने पर कॉलेज छात्र की बेरहमी से पिटाई, पैरों पर गिरकर माफी मांगने को किया मजबूर