BhopalBhopal
Spread the love

रिपोर्टर: अरविन्‍द सिंह

Bhopal : मध्य प्रदेश के व्यावसायिक जगत में प्रस्तावित UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश भर के व्यापारी संगठनों ने एकजुट होकर ‘नो UPI डे’ का आयोजन किया और सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में कारोबारियों ने ₹2,000 से अधिक राशि के डिजिटल भुगतान लेने से इनकार कर दिया है। हालांकि, व्यापारी महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यह कदम पूरी तरह स्वैच्छिक है और किसी पर दबाव नहीं डाला जाएगा।

भोपाल में काले कपड़े से ढके QR कोड स्कैनर, इंदौर में सड़कों पर उतरे व्यापारी

Bhopal भोपाल के प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने अपने UPI पेमेंट स्कैनर्स को काले कपड़े से ढंककर प्रस्तावित नीति का विरोध किया। व्यापारियों का मानना है कि MDR शुल्क थोपे जाने से थोक एवं खुदरा व्यापार की लागत में भारी बढ़ोतरी होगी। वहीं, इंदौर के रीगल चौराहे पर टाइल्स एंड सेनेटरी वेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में 150 से अधिक व्यापारियों ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की और डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क वापस लेने की मांग की।

₹2,000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर रोक से थोक कारोबार प्रभावित होने की आशंका

Bhopal कारोबारियों का कहना है कि थोक व्यापार में अधिकांश लेनदेन ₹2,000 की सीमा को पार कर जाते हैं। उदाहरण के तौर पर, 15 लीटर खाद्य तेल के एक जार का मूल्य ही लगभग ₹2,200 होता है। यदि ऐसे सामान्य सौदों पर भी 0.4% शुल्क लगता है, तो इससे व्यापारियों का मार्जिन पूरी तरह खत्म हो जाएगा। व्यापारी संगठनों का दावा है कि यदि 15 अक्टूबर से ₹2,000 से ऊपर के P2M (पर्सन-टू-मर्चेंट) ट्रांजैक्शन पर MDR लागू हुआ, तो बड़े सौदों पर अधिकतम ₹300 तक का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

पेट्रोल पंप डीलर्स का मिला समर्थन, 16 अक्टूबर से UPI स्वीकार न करने का फैसला

Bhopal व्यापारियों के इस आंदोलन को पेट्रोल पंप संचालकों का भी पूरा साथ मिल रहा है। ‘मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन’ ने एलान किया है कि राज्य के लगभग 4,700 पेट्रोल पंपों पर 16 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ईंधन विक्रेताओं का कहना है कि पेट्रोल और डीजल पर मार्जिन पहले से ही सीमित है, ऐसे में MDR शुल्क का बोझ उठाना उनके लिए संभव नहीं होगा।

ये भी पढ़े: घाटशिला के नए थाना प्रभारी बने भूषण कुमार: राष्ट्रीय जनता संघ ने अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर किया अभिनंदन