रिपोर्टर: योगेन्द्र सिंह
Nanded : महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में हुए हमले के अगले दिन शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे ऐसी धमकियों और हमलों से डरने वाले नहीं हैं। बादल ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे जो ताकतें हैं, वे पंजाब के सौहार्द और शांति व्यवस्था को बिगाड़ना चाहती हैं, लेकिन वे अपने इरादों में कभी कामयाब नहीं होंगी।
Nanded ‘पिता प्रकाश सिंह बादल के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करेंगे’
अपने पिता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल को याद करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनके पिता ने भी अपने जीवन में कभी असामाजिक या अलगाववादी ताकतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा सभी समुदायों और क्षेत्रों के बीच भाईचारे व सांप्रदायिक सद्भाव को प्राथमिकता दी। सुखबीर ने स्पष्ट किया कि अकाली दल के प्रमुख के रूप में उनके लिए देश, पंजाब का विकास और आपसी धार्मिक सौहार्द सबसे ऊपर है।
Nanded धार्मिक स्थलों पर हुए हमलों का किया जिक्र
सुखबीर सिंह बादल ने अतीत में हुए हमलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन पर पहले भी हमले के प्रयास किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “मुझ पर पहले अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेम्पल) में और अब तख्त श्री हजूर साहिब जैसी पवित्र जगह पर हमला किया गया। लेकिन जब तक गुरु साहिब की कृपा और आशीर्वाद मेरे सिर पर है, ऐसी ताकतें मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं। सब कुछ ईश्वर के हाथ में है।”
पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश का आरोप
SAD प्रमुख ने आरोप लगाया कि पंजाब की शांति पर कब्जा जमाने और राज्य के हालात को अस्थिर करने के लिए ये साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब की जनता समझदार है और ऐसी साजिशों को पूरी तरह नाकाम कर देगी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल इस हमले से जुड़े संदिग्धों और कारणों की गहन जांच कर रही हैं।
ये भी पढ़े: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती, एंजियोग्राफी के बाद हालत स्थिर

