Himachal Pradesh LandslideHimachal Pradesh Landslide
Spread the love

Himachal Pradesh Landslide:हिमाचल प्रदेश में मौसम के एक बार फिर करवट लेने के बाद जनजीवन प्रभावित होने लगा है। भारी बारिश और भूस्खलन (Landslide) के चलते राज्य के कई हिस्सों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। ताजा घटनाक्रम में, जांगलिख खड्ड में भारी लैंडस्लाइड होने के कारण सुंदरू खड्ड का पानी कुछ समय के लिए रुक गया था, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ या अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा पैदा हो गया था।

प्रशासन की मुस्तैदी और स्थिति नियंत्रण में

Himachal Pradesh Landslide:मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहड़ू के एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने तुरंत तहसीलदार चिड़गांव को घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए भेजा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मलबे की वजह से पानी का बहाव थोड़ी देर के लिए जरूर अवरुद्ध हुआ था, लेकिन अब पानी का सामान्य बहाव फिर से शुरू हो चुका है। खड्ड में किसी भी तरह की झील बनने का खतरा नहीं है। हालांकि, जलस्तर में अचानक उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे जांगलिख, पब्बर नदी और खड्डों के किनारों से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।

बारिश और बर्फबारी से राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Himachal Pradesh Landslide:राज्य आपदा संचालन केंद्र (SEOC) की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेशभर में खराब मौसम के चलते बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है:

  • सड़क मार्ग: बारिश और बर्फबारी के कारण अभी भी 66 सड़कें और 1 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-05) बंद हैं। किन्नौर के पूह के पास एनएच-05 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित है। इसके अलावा कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भी कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं।
  • बिजली आपूर्ति: प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 116 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी पेयजल योजना के प्रभावित होने की खबर नहीं है।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिहाल?

Himachal Pradesh Landslide:मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। शिमला और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा:

  • किन्नौर और लाहौल-स्पीति: कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी और मध्यम बारिश की संभावना है।
  • सोलन, सिरमौर और बिलासपुर: कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं।
  • मंडी, कुल्लू और शिमला: यहां भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे कच्ची ढलानों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदियों-नालों के पास जाने से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़कों की स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

read this:-Cyber Crime Mule Accounts Patna:साइबर ठग कैसे जुटाते हैं बैंक खाते और सिम कार्ड? पटना पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश