India Weather UpdateIndia Weather Update
Spread the love

India Weather Update :सितंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने 28 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में तेज हवाओं, भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। खासकर पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन (Landslide) और अचानक बाढ़ (Flash Flood) का खतरा मंडरा रहा है।

बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम सक्रिय

India Weather Update :मौसम में इस बदलाव के पीछे मुख्य वजह दक्षिणी म्यांमार के तट के पास बना लो-प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) है। यह सिस्टम उत्तर अंडमान सागर और म्यांमार के इरावदी डेल्टा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से म्यांमार-बांग्लादेश तट के पास उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में मौसम की हलचल तेज होने की पूरी संभावना है।

किन राज्यों में होगी बारिश?

India Weather Update :मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

पहाड़ी राज्यों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत

  • India Weather Update :उत्तराखंड: यहाँ 28 सितंबर को भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का येलो/ऑरेंज अलर्ट है। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का गंभीर खतरा बताया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश: किन्नौर, शिमला और सिरमौर जिलों में भी अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है, इसलिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों का हाल

  • India Weather Update :दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। यहाँ अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
  • उत्तर प्रदेश: यूपी के कई जिलों में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और हादसों के बाद अब राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अब राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।
  • बिहार और झारखंड: बिहार में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, जबकि झारखंड में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है।
  • मध्य प्रदेश: एमपी के पश्चिमी हिस्सों में 30 सितंबर तक और पूर्वी हिस्सों में 1 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।

read this:-अनूपपुर के वेंकटनगर में स्वामित्व योजना पर उठे सवाल: तालाब, स्कूल व गौठान की जमीन पर पट्टे बांटने के आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग