Delhi Traffic Advisory:नई दिल्ली: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शनों को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। नई दिल्ली जिले में मंगलवार सुबह से कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित और डायवर्ट किया जा रहा है। जंतर-मंतर, संसद भवन और कनॉट प्लेस के आसपास प्रदर्शन और मार्च के कारण ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और अपनी यात्रा के लिए पहले से वैकल्पिक मार्ग तय कर लें।
सुबह 8 बजे से लागू ट्रैफिक व्यवस्था
Delhi Traffic Advisory:दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, नई दिल्ली इलाके में सुबह 8 बजे से विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। प्रदर्शनकारियों की संभावित भीड़ को देखते हुए कई सड़कों पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।
प्रभावित या डायवर्ट किए जाने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल हैं:
- कनॉट प्लेस से पटेल चौक और पार्लियामेंट स्ट्रीट की ओर जाने वाले मार्ग
- पटेल चौक से GPO की तरफ जाने वाला रास्ता
- विंडसर प्लेस से GPO की ओर जाने वाला मार्ग
- अशोक रोड
- जंतर-मंतर रोड और आसपास के क्षेत्र
इन इलाकों में बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सामान्य यातायात प्रभावित हो सकता है।
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को क्या सलाह दी?
Delhi Traffic Advisory:प्रदर्शन के दौरान जाम और देरी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कुछ सावधानियां बरतने को कहा है।
- अगर जरूरी न हो तो प्रदर्शन प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा से बचें।
- संभावित डायवर्जन और बैरिकेडिंग को ध्यान में रखते हुए यात्रा का समय बढ़ाकर चलें।
- संभव हो तो निजी वाहन के बजाय मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।
- सड़क पर लगे ट्रैफिक संकेतों और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
- प्रदर्शन वाले इलाकों के आसपास वाहन खड़ा करने या पार्किंग करने से बचें।
- यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी ले लें और वैकल्पिक रास्ते तैयार रखें।
चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च की तैयारी
Delhi Traffic Advisory:इसी बीच इंडिया ब्लॉक से जुड़े 19 विपक्षी दलों के सांसद मंगलवार को चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं। प्रस्तावित मार्च संसद भवन के मकर द्वार से शुरू होकर करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुंचने की योजना है।
विपक्षी सांसद सुबह करीब 10:30 बजे मकर द्वार पर एकत्र होने की बात कही गई है। इसके बाद वे चुनाव आयोग की ओर मार्च करेंगे।
मार्च में कई विपक्षी नेता होंगे शामिल
Delhi Traffic Advisory:प्रस्तावित प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भी शामिल होने की जानकारी है। शिवसेना (UBT) की ओर से सांसद संजय राउत और अनिल देसाई के भी मार्च में शामिल होने की संभावना है।
विपक्षी दल SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

