Bihar Saran Flood Relief Helicopter AccidentBihar Saran Flood Relief Helicopter Accident
Spread the love

Bihar Saran Flood Relief Helicopter Accident:बिहार के कई जिले इन दिनों भीषण बाढ़ की च में हैं। उत्तरी बिहार के सारण जिले में गंडक नदी का कहर लगातार जारी है, जहां तटबंध टूटने से कई नए इलाकों में पानी भर गया है। इस बीच, बाढ़ प्रभावितों के लिए चलाई जा रही राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। राहत सामग्री बांट रहे हेलीकॉप्टर से नीचे गिराए गए पैकेट की चपेट में आने से एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो ग

हेलीकॉप्टर से गिरा राहत पैकेट बना काल

Bihar Saran Flood Relief Helicopter Accident:अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुखद घटना सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में हुई। मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले 58 वर्षीय अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। मढ़ौरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) सबिंद्र कुमार दास ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राहत शिविर के पास यह हादसा हुआ।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जब वायुसेना के हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री के पैकेट नीचे गिराए जा रहे थे, तभी एक पैकेट सीधे इस व्यक्ति के सिर पर आ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

हेलीकॉप्टर की तेज हवा से उखड़ा टिन शेड

Bihar Saran Flood Relief Helicopter Accident:इस राहत अभियान के दौरान एक और अप्रिय घटना भी सामने आई। अमनौर थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का दावा है कि व्यक्ति की मौत राहत सामग्री का पैकेट लगने से हुई है, हालांकि मृतक के शरीर या सिर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।

इसके अलावा, राहत कार्य में जुटे हेलीकॉप्टर की नीचे उड़ने के दौरान पैदा हुई तेज हवा के दबाव से पास का एक टिन शेड उखड़ गया। इसकी चपेट में आने से एक महिला के पैर में मामूली चोट लग गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बता दिया गया है।

सारण और आसपास के जिलों में बाढ़ की गंभीर स्थिति

Bihar Saran Flood Relief Helicopter Accident:शुक्रवार को गंडक नदी का तटबंध टूटने के बाद सारण जिले के कई नए इलाकों में पानी फैल गया है। छपरा से मुजफ्फरपुर जाने वाले नेशनल हाइवे 722 पर 3 से 4 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मकेर के हैजलपुर में बांध के क्षतिग्रस्त होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

तटबंधों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, सारण में एनडीआरएफ की 12 और एसडीआरएफ की 7 टीमें तैनात हैं। इसके अलावा बेतिया, गोपालगंज, भागलपुर, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण से भी अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं।

नदियों का उफान और प्रशासन की तैयारियां

Bihar Saran Flood Relief Helicopter Accident:नेपाल और उत्तर प्रदेश में हुई भारी बारिश की वजह से गंडक, गंगा, कोसी, बागमती और घाघरा नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, सारण, गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, वैशाली, सुपौल और पटना समेत कई जिलों में तटबंधों पर भारी दबाव बना हुआ है।

प्रभावित इलाकों में अब तक वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से 3,000 से अधिक राशन के पैकेट पहुंचाए जा चुके हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान नावों के जरिए लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड स्थित चक्की सुहागपुर थाना परिसर में भी तीन फीट से अधिक पानी भर गया है, जिससे वहां पुलिसकर्मियों और फरियादियों को आने-जाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।

read this:-Nagpur garage fire :नागपुर में सनसनीखेज वारदात: नौकरी से निकाले जाने पर गुस्साए नौकर ने गैराज की 22 बाइक्स में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना