SupaulSupaul
Spread the love

रिपोर्टर: अजीत कुमार ठाकुर

Supaul : तिलक समारोह से वापस लौटते वक्त हुए दर्दनाक हादसे में एक ही गांव के छह युवकों की मौत हो जाने से परिवारों में चीख-पुकार मच गई है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। यह हादसा अररिया जिले के तारापारी थाना क्षेत्र में हुआ, जहां सुपौल के थूमहा गांव से गए लोग समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

बीड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर नदी में समाई स्कॉर्पियो

Supaul जानकारी के अनुसार, थूमहा गांव के लोग तिलक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अररिया के भपटिया गांव पहुंचे थे। देर रात समारोह समाप्त होने के बाद सात लोग स्कॉर्पियो वाहन से अपने गांव थूमहा लौट रहे थे। इसी दौरान तारापारी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के समीप वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो नदी में जा गिरी। हादसे में एक युवक किसी तरह बच निकलने में सफल रहा, जबकि छह अन्य की मौके पर ही जान चली गई।

सुबह शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

Supaul अगली सुबह जब छह युवकों के शव थूमहा गांव लाए गए, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया और मृतकों के घरों के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। एक साथ छह अर्थियां उठने का दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

13 से 30 वर्ष के बीच थी मृतकों की उम्र

Supaul स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवकों की उम्र 13 साल से लेकर 30 साल के बीच बताई जा रही है। एक साथ इतने युवाओं के असमय चले जाने से थूमहा गांव के लोग गहरे सदमे में हैं।

ये भी पढ़े: मुरैना में शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण, मां और वकील सहित तीन पर मामला दर्ज