BhopalBhopal
Spread the love

रिपोर्टर: अनुराग विश्‍नोई

Bhopal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने, नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करने और जबरन धार्मिक रूपांतरण कराने का एक सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर खुद को ‘कृष जैन’ बताया था, लेकिन जब वह पीड़िता को दिल्ली की मस्जिद में शादी के लिए ले गया तो उसकी असल पहचान लखनऊ निवासी जुम्मन अंसारी के रूप में हुई। निशातपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Bhopal ट्रूकॉलर पर ‘रॉकी शर्मा’ और इंस्टा पर बने ‘कृष’, फिर दिया झांसा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से पीड़िता से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क साधा था। अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने सोशल मीडिया पर ‘कृष जैन’ नाम का इस्तेमाल किया, जबकि उसके मोबाइल नंबर का ट्रूकॉलर प्रोफाइल ‘रॉकी शर्मा’ नाम से प्रदर्शित होता था। इन्हीं फर्जी पहचानों के दम पर आरोपी ने युवती का विश्वास हासिल किया और उसे अपने झांसे में लिया।

Bhopal नशीला लड्डू खिलाकर ले गया दिल्ली, मस्जिद पहुँचते ही खुला भेद

पीड़िता के पिता के अनुसार, 23 जुलाई को आरोपी ने युवती को भोपाल के करोंद चौराहे पर बुलाया। वहाँ से वह झांसा देकर उसे रेलवे स्टेशन ले गया और दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। सफर के दौरान आरोपी ने प्रसाद के नाम पर युवती को नशीला लड्डू खिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई।

दिल्ली पहुँचने पर जब आरोपी ने युवती से सीधे मस्जिद चलकर निकाह करने को कहा, तो युवती हैरान रह गई। उसने स्पष्ट किया कि वह हिंदू है और अपना धर्म नहीं बदलेगी। इसी बहस के दौरान खुलासा हुआ कि कृष बना शख्स असल में जुम्मन अंसारी है। इसके बाद दिल्ली स्टेशन पर ही दोनों के बीच भारी हंगामा शुरू हो गया।

जीआरपी अलर्ट और भोपाल पुलिस की मुस्तैदी से बची युवती

युवती के लापता होने पर परिजनों ने निशातपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के संज्ञान में मामला आने के बाद जीआरपी और पुलिस अलर्ट पर आ गई। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने अलर्ट मैसेज के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया और भोपाल पुलिस को सूचित किया। भोपाल पुलिस की टीम तुरंत दिल्ली पहुँचकर युवती को सकुशल वापस ले आई।

मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज, हिंदू संगठनों में आक्रोश

पीड़िता के बयानों के आधार पर जुम्मन अंसारी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद कानून) और अपहरण समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

इस घटना के बाद भोपाल के हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं से अपील की कि वे ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के सामाजिक बहिष्कार का फतवा जारी करें। साथ ही, उन्होंने युवतियों को भी सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी।

ये भी पढ़े: रोहतास: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के EO विमल कुमार की निर्मम हत्या, कार रोककर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

You missed