KankerKanker
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Kanker : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। एक महीने तक चलने वाला यह विशेष अभियान 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस पहल के जरिए जिले में जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण से जुड़ी कुल 13 प्रमुख गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान की शुरुआत पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया।

पार्क और तालाब परिसर में चलाया गया सफाई अभियान

Kanker अभियान के पहले दिन शहर के ठाकुर विश्राम सिंह पार्क और आसपास के तालाब क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खुद सफाई की और सभी को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देना मुख्य लक्ष्य

Kanker प्रशासन के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करना। जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना। स्थानीय स्तर पर नए विचारों (नवाचार) और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना। अधिकारियों ने अपील की है कि एक स्वच्छ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए हर नागरिक का इस अभियान से जुड़ना बेहद जरूरी है।

5 लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से रोशन होगा पूरा जिला

Kanker ‘सेवा संकल्प अभियान’ के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए गुरुवार देर शाम जिलेभर में एक साथ करीब 5 लाख ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्वलित करने की तैयारी की गई है। इस दीपदान के जरिए जिले भर में सेवा, एकता और जन-कल्याण का संदेश फैलाया जाएगा। आने वाले दिनों में भी स्वास्थ्य, जल संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े: दतिया में बुजुर्ग को रास्ते में रोककर दी जान से मारने की धमकी: पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, अवैध बंदूक और कार जब्त