IRCTCIRCTC
Spread the love

IRCTC : भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC की नई बीटा वेबसाइट का ट्रायल वर्जन लॉन्च किया है। इस नई वेबसाइट में यूजर इंटरफेस (UI) को पहले से ज्यादा सरल, तेज और सुरक्षित बनाया गया है। इसके जरिए यात्री बिना किसी परेशानी के नॉर्मल और तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, नई बीटा वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक करने के लिए यूजर्स को दो जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करना अनिवार्य है। बिना इनके पूरा हुए आप नई वेबसाइट से टिकट बुकिंग का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

IRCTC ईमेल और मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन जरूरी

भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई बीटा वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा। यदि आप पहली बार नई वेबसाइट पर लॉग-इन कर रहे हैं, तो सुरक्षा कारणों से आपका अकाउंट वेरिफिकेशन मांगा जाएगा। इसके लिए लॉग-इन करने के बाद राइट साइड में दिख रहे यूजर प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और ‘माई प्रोफाइल’ के तहत ‘ऑथेंटिकेट यूजर’ ऑप्शन को चुनकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बिना नया पोर्टल एक्सेस नहीं होगा।

IRCTC तत्काल टिकट के लिए अनिवार्य हुआ ऑथेंटिकेशन

रेलवे के नए दिशानिर्देशों के तहत तत्काल टिकट बुक करने के लिए यूजर अकाउंट का ऑथेंटिकेट होना अनिवार्य है। यदि आपका अकाउंट पहले से ऑथेंटिकेटेड है, तो आप तुरंत तत्काल कोटा में सीट बुक कर सकते हैं। लेकिन जिन यूजर्स ने अब तक इसे पूरा नहीं किया है, वे नई वेबसाइट से तत्काल बुकिंग नहीं कर पाएंगे। इसके लिए प्रोफाइल में जाकर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी और रजिस्टर्ड नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

ऑथेंटिकेशन पूरा करने की आसान प्रक्रिया

नई बीटा वेबसाइट पर ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है:

  1. सबसे पहले IRCTC की नई बीटा वेबसाइट पर अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग-इन करें।
  2. टॉप राइट कॉर्नर पर दिए गए अपनी ‘User ID’ पर क्लिक करें।
  3. ‘My Profile’ सेक्शन में जाकर ‘Authenticate User’ पर क्लिक करें।
  4. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा।
  5. स्क्रीन पर ओटीपी दर्ज कर ‘Verify’ पर क्लिक करें। ऑथेंटिकेशन सफल होते ही आपका अकाउंट तत्काल टिकट बुकिंग के लिए पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

ये भी पढ़े: पटना के अगमकुआं में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल: उपद्रवियों ने फूंक दीं पुलिस की गाड़ियां, 10 किमी लंबा जाम