DelhiDelhi
Spread the love

By: Ravindra Singh

Delhi : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिल्ली-एनसीआर और मेरठ के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने बड़ा निर्णय लिया है।

NCRTC ने 27 और 28 अगस्त 2026 को नमो भारत ट्रेनों की 47 अतिरिक्त ट्रिप चलाने का ऐलान किया है, जिससे त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले नागरिकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

हर 8 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर उपलब्ध होगी ट्रेन

Delhi त्योहार के दो दिनों के दौरान सबसे प्रमुख बदलाव ट्रेनों के परिचालन के समय अंतर (फ्रीक्वेंसी) में किया गया है। 27 और 28 अगस्त को सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेनें हर 8 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी।

फ्रीक्वेंसी कम होने से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और भीड़ को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकेगा। यह व्यवस्था विशेष रूप से राखी बांधने अपने भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी।

सड़क जाम से राहत और आरामदायक यात्रा का जरिया

Delhi रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में परिवार, बच्चे और बुजुर्ग सामान के साथ यात्रा करते हैं। ऐसे में सड़क मार्गों पर लगने वाले संभावित ट्रैफिक जाम की तुलना में नमो भारत एक बेहद तेज, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प बनकर उभरी है।

अतिरिक्त ट्रिप चलने से कोचों के अंदर अत्यधिक भीड़ से बचाव होगा और यात्रियों को सीट मिलने में सहूलियत रहेगी। इसके अलावा, 28 अगस्त को शुक्रवार होने के कारण लंबे वीकेंड की वजह से भी यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जाएंगी और भी सेवाएं

Delhi NCRTC प्रबंधन के अनुसार, त्योहार के दौरान सभी स्टेशनों पर यात्रियों की मांग और आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। यदि आवश्यकता महसूस हुई, तो सेवाओं को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

निगम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच यात्रियों का सफर सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध बना रहे।

ये भी पढ़े: शादी में तोहफे में मिले होम थिएटर से धमाका: दो लोगों की जान लेने वाले आरोपी को मिली उम्रकैद