रिपोर्टर: विजय कुमार
Kanpur Minor Girl Hostage Conversion Case : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ के रावतपुर इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा कर लिया गया। इसके बाद उसे 6 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, जहाँ उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई और क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं।
Kanpur Minor Girl Hostage Conversion Case बेकनगंज में 6 दिनों तक बंधक, बुर्का पहनाने और धर्मांतरण का दबाव
पीड़ित किशोरी के मुताबिक, अरमान नाम के एक युवक ने पहले उससे दोस्ती बढ़ाई और फिर अपने दो साथियों की मदद से उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे बेकनगंज स्थित अपने घर ले गए। इन 6 दिनों के दौरान नाबालिग को भयानक मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी गईं। पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन बुर्का पहनाया गया, कलमा पढ़वाया गया और जबरदस्ती गौमांस (प्रतिबंधित मांस) खाने पर मजबूर किया गया। इस घिनौने कृत्य में आरोपी के घर की महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की।
Kanpur Minor Girl Hostage Conversion Case विरोध करने पर गर्म चिमटे से दागा, विदेश बेचने की थी साजिश
आरोपियों की प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी। जब डरी-सहमी नाबालिग ने उनकी शर्तों को मानने से मना किया, तो आरोपियों ने उसे गर्म चिमटे से बुरी तरह दाग दिया। इसके बाद डरा-धमकाकर कुछ सादे और कानूनी दस्तावेजों पर जबरन उसके हस्ताक्षर (सिग्नेचर) भी करा लिए गए। पीड़िता का दावा है कि आरोपी उसे खाड़ी देश (सऊदी अरब) ले जाकर बेचने की बड़ी साजिश रच रहे थे।
Kanpur Minor Girl Hostage Conversion Case चंगुल से छूटकर घर पहुँची पीड़िता, पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 को दबोचा
6 दिनों तक नरक जैसी यातनाएं झेलने के बाद, पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और बदहवास हालत में अपने घर पहुँची। रोते हुए उसने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद आक्रोशित परिजन तुरंत रावतपुर थाने पहुँचे। मामला दो अलग-अलग समुदायों और नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई।
पुलिस का बयान: रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल केस दर्ज कर मुख्य आरोपी अरमान समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में मामले की सघन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बने।

