Ram MandirRam Mandir
Spread the love

रिपोर्टर: विजय कुमार

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Tinnu Yadav : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस का महा-एक्शन जारी है। रविवार को पुलिस की विशेष टीमों ने मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव समेत इस घोटाले के सभी 8 आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के घरों से नकदी, आभूषण और बेनामी संपत्तियों के कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Tinnu Yadav टिन्नू यादव के घर से मिले गहने और दस्तावेज, कभी चलाता था ऑटो

इस पूरे ‘चंदा चोरी’ कांड का मुख्य मास्टरमाइंड रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव बताया जा रहा है, जो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बेहद खास और करीबी माना जाता था। टिन्नू के पास ही मंदिर के मुख्य दान पात्रों और कैश गणना कक्ष (काउंटिंग रूम) की चाबियाँ रहती थीं। कभी साधारण ऑटो चलाने वाले टिन्नू के पास आज करोड़ों की अकूत संपत्ति है। रविवार को हुई रेड में पुलिस ने टिन्नू के घर से भारी मात्रा में ज्वेलरी, कैश और प्रॉपर्टी के कागजात जब्त किए हैं।

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Tinnu Yadav बाथरूम में छिपाए थे पैसे, काउंटिंग स्टाफ ने ही लगाई मंदिर के खजाने में सेंध

इस महाघोटाले में शामिल अन्य आरोपियों की करतूतें भी बेहद चौंकाने वाली हैं:

  • अनुकल्प मिश्रा: ट्रस्ट के अनिल मिश्रा की सिफारिश पर नौकरी पाने वाले अनुकल्प पर आरोप है कि वह काउंटिंग रूम से पैसे चुराकर सीधे बाथरूम में छिपा देता था। बैंक में कैश जमा करने ले जाते वक्त भी उसने लाखों की चोरी की और आलीशान प्रॉपर्टी खड़ी कर ली।
  • लवकुश मिश्रा: अनुकल्प का रिश्तेदार लवकुश भी कैश और चढ़ावे की गिनती का काम देखता था। उसने करोड़ों रुपये के कैश और भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया। पुलिस इसके घर से पहले ही 12 लाख रुपये नकद बरामद कर चुकी है।
  • सुभाष चंद्र श्रीवास्तव: यह आरोपी कैश काउंटिंग स्टाफ का प्रभारी (इंचार्ज) था। अनिल मिश्रा के इस करीबी पर न सिर्फ चोरी में शामिल होने बल्कि जानबूझकर पूरी निगरानी व्यवस्था में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप है।

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Tinnu Yadav पुलिस रिमांड की तैयारी, परिवारों के दर्ज किए गए बयान

अयोध्या पुलिस ने इस मामले में अब तक रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमा शंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को हुई इस बड़ी छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों के परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक, इन छापों से मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर सोमवार को आरोपियों को कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी दाखिल की जाएगी ताकि चोरी किए गए गहनों और कैश की पूरी रिकवरी की जा सके।

ये भी पढ़े: MP Weather Update: 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट