Telangana youths trapped in Russian armyTelangana youths trapped in Russian army
Spread the love

Telangana youths trapped in Russian army:रोजगार की तलाश में रूस गए तेलंगाना के चार युवा वहां एक बड़े धोखे का शिकार हो गए हैं। एजेंटों के झांसे में आकर मॉस्को पहुंचे इन युवकों को अब रूसी सेना में शामिल होने और यूक्रेन बॉर्डर पर भेजे जाने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

3 लाख रुपये देकर गए थे मॉस्को

Telangana youths trapped in Russian army:सामने आई जानकारी के मुताबिक, लगभग छह महीने पहले निजामाबाद जिले के भुक्या रविंदर, अशोक, मेगावत प्रकाश और कामारेड्डी जिले के मोहम्मद अफजल खान हेल्पर की नौकरी के लिए एक एजेंट को प्रति व्यक्ति 3 लाख रुपये देकर रूस गए थे। कुछ समय काम करने के बाद उनकी वह नौकरी खत्म हो गई। आगे कोई काम न मिलने पर उन्हें एक वॉल पोस्टर दिखा, जिसमें रूसी सेना के कैंप में गार्डन क्लीनर की नौकरी और 2 लाख रुपये मासिक वेतन का लालच दिया गया था।

गार्डन क्लीनर के नाम पर मिला धोखा, थमाए गए हथियार

Telangana youths trapped in Russian army:युवकों ने पोस्टर पर दिए गए नंबर के जरिए एजेंट से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें मिलिट्री कैंप में गार्डन क्लीनर की नौकरी का झांसा देकर एक जंगली इलाके में ले जाया गया।

  • जबरन मिलिट्री ट्रेनिंग: युवाओं का आरोप है कि उन्हें सही से खाना तक नहीं दिया गया और इसके बजाय उनके हाथ में हथियार थमाकर जबरन मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाने लगी।
  • विरोध करने पर मारपीट: जब उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वे केवल सफाई के काम के लिए आए थे, तो कथित तौर पर उनकी पिटाई की गई और उन्हें युद्ध जैसी ट्रेनिंग के लिए मजबूर किया गया।
  • यूक्रेन बॉर्डर भेजने की धमकी: ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन युवकों को डर है कि उन्हें सीधे यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर भेजा जा सकता है।

परिवारों ने सरकार से लगाई गुहार

Telangana youths trapped in Russian army:वीडियो कॉल और रिकॉर्डिंग के जरिए अपनी जान का खतरा बताते हुए इन युवकों ने अपने परिवारों से मदद की गुहाल लगाई है। इस चौंकाने वाली घटना से परिवारों में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवारों ने केंद्र सरकार और तेलंगाना सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने तथा रूसी अधिकारियों के संपर्क में आकर इन चारों युवाओं को सुरक्षित भारत वापस लाने की पुरजोर अपील की है।

read this:-Shiv Sena leader Pradeep Purnekar:ठाणे में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी