Kalyan Singh grandsons engagement AligarhKalyan Singh grandsons engagement Aligarh
Spread the love

Kalyan Singh grandsons engagement Aligarh:उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज (शनिवार) दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में डबल जश्न का माहौल है। उनके दोनों पोतों—उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज (शनिवार) दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में डबल जश्न का माहौल है। उनके दोनों पोतों—प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह का सगाई समारोह अलीगढ़ की ताला नगरी स्थित विशाल मैदान में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में देश और प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत करके वर-वधू को आशीर्वाद दिया है।:

प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह का सगाई समारोह अलीगढ़ की ताला नगरी स्थित विशाल मैदान में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में देश और प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत करके वर-वधू को आशीर्वाद दिया है।

100 बीघा के पंडाल में वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा

Kalyan Singh grandsons engagement Aligarh:अलीगढ़ की ताला नगरी में सगाई के लिए करीब 100 बीघा जमीन पर एक भव्य और महलनुमा पंडाल तैयार किया गया है। इस खास आयोजन में शामिल होने के लिए अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल, पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और सांसद साक्षी महाराज समेत बीजेपी के कई बड़े नेता, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी पहुंचे।

मंच पर सभी दिग्गजों की मौजूदगी ने इस समारोह को और खास बना दिया। वहीं, शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के पिता और पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ सहित परिवार के अन्य सदस्य आए हुए मेहमानों की आवभगत और स्वागत में मुस्तैद नजर आए।

स्कूल की दोस्त से संदीप की सगाई, सौरभ का भी रिश्ता तय

Kalyan Singh grandsons engagement Aligarh:मिली जानकारी के अनुसार, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की सगाई उनकी स्कूल के दिनों की दोस्त मेघना चौधरी के साथ हुई है, जिनका परिवार गोंडा क्षेत्र से ताल्लुक रखता है। वहीं, उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की इंगेजमेंट अंतरा त्यागी के साथ संपन्न हुई है। परिवार में एक ही दिन दो भाइयों के मांगलिक आयोजन होने के कारण इस समारोह का दायरा काफी विशाल रखा गया है, जिसके लिए मैदान में खाने-पीने के लिए करीब 7 अलग-अलग रसोईघर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

26 नवंबर को दिल्ली में होगी शादी और 27 को रिसेप्शन

Kalyan Singh grandsons engagement Aligarh:अलीगढ़ में सगाई की रस्में पूरी होने के बाद, दोनों भाइयों का विवाह आगामी 26 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘द लीला होटल’ में संपन्न होगा। इसके पश्चात, 27 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक भव्य रिसेप्शन (प्रीतिभोज) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश भर से कई वीआईपी हस्तियों और राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है