Rudrapur murder accused bulldozer actionउत्तराखंड के रुद्रपुर में युवा व्यापारी नितेश कुमार की सनसनीखेज हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मुख्य आरोपी के घर के अवैध हिस्सों को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही, शेष निर्माण कार्यों की जांच के लिए 15 दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किया गया है। इस हत्याकांड में पुलिस अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
शव रखकर परिजनों ने किया था प्रदर्शन, बुलडोजर एक्शन की थी मांग
Rudrapur murder accused bulldozer action:गत शुक्रवार को जिला अस्पताल में दो पक्षों के बीच हुए खूनी विवाद के दौरान जगतपुरा के रहने वाले युवा व्यापारी नितेश कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल था। शनिवार को जब पोस्टमार्टम के बाद नितेश का शव उनके घर पहुंचा, तो परिजन और स्थानीय लोग शव को रखकर धरने पर बैठ गए।
परिजनों की प्रमुख मांग थी कि मुख्य हत्यारोपी के अवैध मकानों पर तुरंत बुलडोजर चलाया जाए। कई घंटों तक चले इस हंगामे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चली लंबी वार्ताओं के बाद, महापौर विकास शर्मा भारी पुलिस बल और नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
नगर निगम की कार्रवाई: अवैध हिस्से ध्वस्त, 15 दिन का अल्टीमेटम
Rudrapur murder accused bulldozer action:हंगामे के बीच प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए पांच मकानों पर नोटिस चस्पा किए और प्रारंभिक जांच में अवैध पाए गए हिस्सों पर बुलडोजर चलवा दिया। इस दौरान मकानों के बाहर निकले हुए छज्जे, अवैध स्लैब और टीन शेड को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया।
बाकी बचे निर्माणों की वैधता की जांच के लिए एसएनए रणदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है। मकानों के नक्शे और अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। यदि तय समय के भीतर वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए, तो आगे भी ध्वस्तीकरण की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन का मदद का भरोसा
Rudrapur murder accused bulldozer action:पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य हत्यारोपी को देर रात हुई एक मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस तरह इस मामले में अब तक कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। महापौर ने इस दुखद घटना की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचाने की बात कही है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

