SiwanSiwan
Spread the love

रिपोर्टर: गगन पाण्‍डेय

Siwan : बिहार के सीवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने जीरादेई के जामापुर बाजार में हुई करीब 20 लाख रुपये की सनसनीखेज लूटकांड के मुख्य आरोपी को एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) के दौरान दबोच लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Siwan मुठभेड़ में आरोपी अंकित सिंह के दोनों पैरों में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए शातिर अपराधी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी श्रीनिवास सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह के रूप में की गई है। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान आरोपी के दोनों घुटनों में गोली लगी है, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली पैरों के आर-पार हो जाने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Siwan जामापुर के सोना दुकान में डाली थी ₹20 लाख की डकैती

पुलिस के अनुसार, अंकित कुमार सिंह बीते 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित एक स्वर्ण आभूषण दुकान में हुई भीषण लूट की घटना में मुख्य रूप से शामिल था। अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली थी, जिसके बाद से ही पुलिस की विशेष टीम इस गिरोह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

Siwan पटना रेफर किया गया घायल अपराधी, इलाके में अलर्ट जारी

एनकाउंटर के बाद घायल अंकित कुमार सिंह को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम उसे बेहतर इलाज के लिए पटना लेकर रवाना हो गई है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और अलर्ट मोड पर है। वारदात में शामिल गिरोह के अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़े: Nationwide Shutdown of Drug Dealers: 20 मई को बंद रहेंगे देशभर के मेडिकल स्टोर्स, ई-फार्मेसी के खिलाफ फूटा गुस्सा

You missed