DatiaDatia
Spread the love

रिपोर्टर: शिवम तिवारी

Datia : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इलाके में दोनों का जुलूस भी निकाला। आरोपियों के पास से अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया है।

अवैध हथियारों के साथ आरोपी दबोचे गए

Datia पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान होलीपुरा निवासी अंशुल यादव और पठारी निवासी अजय चौहान उर्फ अज्जू के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो देसी कट्टे, जिंदा कारतूस और एक सुजुकी स्कूटी जब्त की है।

घर के बाहर की थी हवाई फायरिंग

Datia जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने शिवम रायकवार के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी

Datia कोतवाली थाना प्रभारी सुधीर हिनारिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध हथियारों और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े: सिंघाड़ा खाने के फायदे: सर्दियों में मिलने वाला यह पानी फल सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, डाइट में जरूर करें शामिल