रिपोर्टर: रंजन कुमार
Sheikhpura : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब एक महीने पहले रहस्यमय तरीके से गायब हुईं दो बालिग युवतियों ने गुरुवार को शेखपुरा की स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह (Lesbian Marriage) रचाया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में थमी नहीं है। अदालत परिसर में युवतियों के पहुंचने की भनक लगते ही चेवाड़ा थाने की पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पारिवारिक नजदीकियों से परवान चढ़ी गहरी दोस्ती
Sheikhpura पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और कानूनन बालिग हैं। इनमें से एक युवती शेखपुरा के चेवाड़ा की रहने वाली है, जबकि दूसरी भागलपुर की मूल निवासी है। दोनों के परिवार काफी समय से कोलकाता में ही रहते हैं और दोनों परिवारों के बीच बेहद अच्छे संबंध थे। इसी पारिवारिक मेल-जोल के चलते दोनों युवतियों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।
चेन्नई पहुंचकर दोनों ने रचाया समलैंगिक विवाह
Sheikhpura एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला करते हुए दोनों युवतियां गत 22 नवंबर को कोलकाता से अचानक घर छोड़कर चेन्नई निकल गईं। चेन्नई पहुँचकर दोनों ने आपसी रजामंदी से समलैंगिक विवाह कर लिया और उम्रभर एक-साथ रहने की कसमें खाईं। शादी के एक महीने बाद जब वे वापस लौटीं, तो उन्होंने कानून का सामना करने के लिए सीधे न्यायालय का रुख किया।
कोर्ट में बयान दर्ज कर रही पुलिस, इलाके में मची खलबली
Sheikhpura न्यायालय में दोनों युवतियों के आत्मसमर्पण करने के बाद चेवाड़ा थाना पुलिस उनकी सुरक्षा और कागजी कार्रवाई में जुटी है। अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने उनके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। बालिग होने के कारण दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने की बात कही है, लेकिन इस अनोखे और अपनी तरह के पहले मामले ने प्रशासनिक अमले और स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना दिया है।
ये भी पढ़े: Chhattisgarh GovernmentEmployees DA: महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 60%, सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी

