Motihari Teacher ArrestedMotihari Teacher Arrested
Spread the love

Motihari Teacher Arrested:बिहार के मोतिहारी जिले से शिक्षा जगत को झकझोर देने वाली एक बेहद घिनौनी और शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक निजी स्कूल में गणित पढ़ाने वाले शिक्षक ने अपनी ही नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फांसकर उसे नेपाल में बेचने की साजिश रची। हालांकि, सीमा पर तैनात सतर्क सुरक्षा बलों की सूझबूझ से आरोपी शिक्षक की यह नापाक करतूत नाकाम हो गई और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

महुअवा चेक पोस्ट पर एसएसबी की मुस्तैदी से हुआ पर्दाफाश

Motihari Teacher Arrested:प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखौरा स्थित मॉडल स्कूल (+2 सरस्वती विद्या निकेतन) में गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षक कासिम आलम ने अपनी ही विद्यालय की 9वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया था। आरोपी शिक्षक उस मासूम छात्रा को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जा रहा था।

जब वह इंडो-नेपाल बॉर्डर के महुअवा चेक पोस्ट को पार कर नेपाल की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, तब एसएसबी (SSB) के जवानों को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सुरक्षा बलों ने तुरंत रोककर उनसे पूछताछ की, जिसके बाद इस भयानक साजिश का पर्दाफाश हुआ। एसएसबी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग छात्रा को सुरक्षित महुअवा थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि पीड़िता को मोतिहारी चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

आरोपी शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई

Motihari Teacher Arrested:इस सनसनीखेज घटना के तूल पकड़ने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) राजन गिरी ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया और आरोपी शिक्षक मोहम्मद कासिम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, निलंबित शिक्षक मूल रूप से केसरिया प्रखंड के कढ़ान हाई स्कूल में पदस्थ था। चूंकि लखौरा हाई स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया था और वहां गणित के शिक्षक का अभाव था, इसलिए जून 2026 में प्रतिनियुक्ति आदेश के तहत उसे सरस्वती विद्या निकेतन, लखौरा भेजा गया था, जहां उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, स्कूल पहुंचकर की नारेबाजी

Motihari Teacher Arrested:इस शर्मनाक घटना की खबर जैसे ही पूर्वी चंपारण के लखौरा चौक और आसपास के इलाकों में फैली, स्थानीय ग्रामीणों एवं अभिभावकों में भारी गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी की।

गिरफ्तार आरोपी शिक्षक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के छौरादानो प्रखंड के दरपा थाना अंतर्गत पीपरा गांव निवासी कासिम आलम (पिता – जाहिर आलम) के रूप में हुई है। इस घटना ने एक बार फिर शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

read this:- जामताड़ा में खौफनाक वारदात: घरेलू कलह में पति ने टांगी से काटकर की पत्नी की हत्या, खुद को भी किया जख्मी