Greater NoidaGreater Noida
Spread the love

Greater Noida:उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद मर्मस्पर्शी और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्रसिद्ध महागुन मायवुड्स सोसायटी में बालकनी से नीचे गिरने के कारण एक पिता और उनके 11 वर्षीय मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरा हादसा तब हुआ जब पूरा परिवार धार्मिक यात्रा यानी खाटू श्याम के दर्शन के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

पूजा के लिए फूल तोड़ते वक्त हुआ हादसा

Greater Noida:प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पिता की पहचान 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके बेटे की पहचान 11 वर्षीय आरव के रूप में हुई है, जो महागुन मायवुड्स सोसायटी के टॉवर-23 में रहते थे। शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार खाटू श्याम मंदिर जाने की योजना बना रहा था। यात्रा पर निकलने से पहले पूजा-पाठ की तैयारी के लिए रणदीप और उनका बेटा आरव बालकनी में रखे पौधों से फूल तोड़ने गए थे।

बताया जा रहा है कि फूल तोड़ते समय अचानक पैर फिसल गया, जिससे दोनों संतुलन खो बैठे और सीधे नीचे आ गिरे। इस भीषण हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम

Greater Noida:घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत अपनी कार्रवाई करते हुए दोनों शवों का पंचायतनामा भरा और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक और आकस्मिक हादसे ने एक हंसते-खेल्ते परिवार को पूरी तरह उजाड़कर रख दिया है।

नोएडा में एक अन्य सनसनीखेज घटना

Greater Noida:इसी बीच, नोएडा से एक अन्य दुर्भाग्यपूर्ण घटना भी सामने आई है, जहां सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह युवक सुपरनोवा के एयरबीएनबी (AIR BNB) में रुका हुआ था। अत्यधिक ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के शरीर के गंभीर रूप से टुकड़े हो गए थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

read this:-Bhutan Glacier Lake Burst Flood Alert: भूटान में ग्लेशियर झील फटने से पश्चिम बंगाल और असम में मचा हड़कंप