SasaramSasaram
Spread the love

रिपोर्टर: अविनाश श्रीवास्‍तव

Constable Recruitment Exam in Sasaram : बिहार के सासाराम में आज मद्य निषेध विभाग के सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाने के लिए राज्य के कोने-कोने से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी सासाराम पहुंचे हैं। परीक्षा सुबह की पाली में होने के कारण भारी संख्या में छात्र मंगलवार की शाम और रात को ही यहाँ पहुंच गए, जिसके बाद सासाराम रेलवे स्टेशन का नजारा युवाओं के संघर्ष की कहानी बयां करता नजर आया।

Constable Recruitment Exam in Sasaram पैसों की तंगी: होटल के बजाय रेलवे स्टेशन और फुटपाथ का सहारा

परीक्षा देने आए युवाओं के सामने ठहरने की एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई। नवादा जिले से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी राजू कुमार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की आर्थिक स्थिति ठीक थी, उन्होंने तो शहर के होटलों या लॉज में कमरे ले लिए। लेकिन मध्यम और गरीब परिवारों से आने वाले छात्रों के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे होटल का खर्च उठा सकें। ऐसे में इन मजबूर छात्रों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, फुटपाथ और खुले आसमान के नीचे ही रात बिताने का फैसला किया।

Constable Recruitment Exam in Sasaram भीषण गर्मी और मच्छरों के आतंक के बीच डटे रहे युवा

सासाराम रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए युवाओं ने बेहद कड़े हालातों का सामना किया। एक तरफ जून की उमस भरी भीषण गर्मी और दूसरी तरफ मच्छरों का भयंकर आतंक, लेकिन नौकरी पाने का जज्बा इन मुश्किलों पर भारी दिखा। छात्र जमीन पर चादर, अखबार या बैग का सिरहाना बनाकर सोते और रात काटते दिखे। युवाओं का कहना है कि एक अदद सरकारी नौकरी के लिए वे हर तरह की परेशानी झेलने को तैयार हैं।

Constable Recruitment Exam in Sasaram रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, शाम से ही उमड़ने लगी थी भीड़

प्रशासन और रेलवे की ओर से परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी। इस वजह से ज्यादातर छात्र मंगलवार की दोपहर और शाम तक ही सासाराम स्टेशन पर उतर चुके थे। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की चिंता और यातायात की असुविधा से बचने के लिए छात्रों ने पहले ही पहुंचना बेहतर समझा। यह तस्वीरें साफ दिखाती हैं कि देश का युवा रोजगार के लिए कितनी जद्दोजहद और कठिनाइयों से गुजर रहा है।

ये भी पढ़े: Jamshedpur Alpana Mahali Harassment Case: कपाली ओपी प्रभारी और एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच रिपोर्ट के बाद एसपी की बड़ी कार्रवाई