Sant Surajdas murder caseSant Surajdas murder case
Spread the love

Sant Surajdas murder case:राजस्थान के झुंझुनूं जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम में हुए 80 वर्षीय संत सुरजादास महाराज की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गोठड़ा थाना पुलिस ने घटना के महज 5 दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मंदिर के चढ़ावे की रकम लूटने के इरादे से इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

26 सितंबर से लापता थे संत, पहाड़ियों में मिला था शव

Sant Surajdas murder case:पुलिस के अनुसार, संत सुरजादास महाराज 26 सितंबर की शाम से बरखंडी धाम से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर 27 सितंबर को गोठड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

खोजबीन के दौरान संत का शव बरखंडी की पहाड़ियों में एक गहरी खाई में मिला। एसडीआरएफ जयपुर और जिला रेस्क्यू टीम की सहायता से शव को बाहर निकालकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या और लूट के इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया।

मंदिर में रुका, बाथरूम में बंद किया और फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Sant Surajdas murder case:एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार (निवासी झाझम की ढाणी, पहाड़ीला) 23 सितंबर को बरखंडी पहाड़ी पर गया था और वहां एक रात रुका। इसके बाद वह 24 सितंबर को नीचे आ गया, लेकिन 25 सितंबर को वह दोबारा पहाड़ी पर पहुंच गया जहां संत सुरजादास अकेले थे।

आरोपी ने 26 सितंबर की सुबह संत को बाथरूम में बंद कर दिया और मेले के दौरान एकत्र हुए चढ़ावे के पैसे चुरा लिए। इसी बीच संत किसी तरह बाथरूम से बाहर आ गए और आरोपी द्वारा पैसे ले जाने का कड़ा विरोध किया।

विरोध करने पर खाई में धकेला

Sant Surajdas murder case:पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि जब संत ने चोरी का विरोध किया, तो आरोपी सुरेश कुमार ने बुजुर्ग संत को पहाड़ी से नीचे एक गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

read this:-Deoria RSS worker murder case:देवरिया RSS कार्यकर्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी दीपक तिवारी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती

You missed