RohtasRohtas
Spread the love

रिपोर्टर: अविनाश श्रीवास्तव

Rohtas : जिले के बघैला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बिजली विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

Rohtas घर वापसी के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान बघैला थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राजू कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजू कुमार सिंह बिजली विभाग में कार्यरत थे और शुक्रवार रात अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बडिहां पोखरा गैस एजेंसी के समीप पहुँचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

Rohtas ओवरटेक के चक्कर में गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके दौरान बाइक सवार बिजली कर्मी अनियंत्रित होकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल राजू सिंह को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Rohtas पुलिसिया कार्रवाई और फरार चालक की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही बघैला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। शनिवार की सुबह सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े: Korba: जड़गा रेंज में हाथियों का तांडव, आधी रात को तीन घरों को ढाया, 40 हाथियों के दल से दहशत