PM Modi Sweden Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा के पहले ही दिन भारत और स्वीडन के राजनयिक संबंधों ने एक नया इतिहास रच दिया है। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय रिश्तों को और अधिक मजबूती देते हुए ‘रणनीतिक साझेदारी’ (Strategic Partnership) में बदलने का बड़ा फैसला किया है। दोनों राष्ट्रपतियों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में व्यापार, रक्षा, अत्याधुनिक तकनीक और ग्रीन एनर्जी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है।
PM Modi Sweden Visit पीएम मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, क्राउन प्रिंसेस से भी हुई मुलाकात
इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को भारत और स्वीडन के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से नवाजा गया। इसके साथ ही स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया ने भी पीएम मोदी से विशेष मुलाकात की और स्वीडिश राजपरिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन के राजा कार्ल XVI गुस्ताफ को उनके 80वें जन्मदिवस की बधाई भी दी।
PM Modi Sweden Visit $7.75 बिलियन का द्विपक्षीय व्यापार और डिजिटल इंडिया की तारीफ
स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने भारत के डिजिटल कायाकल्प और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में हुई प्रगति की जमकर सराहना की। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 7.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच चुका है। वार्ता के दौरान भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को तेजी से आगे बढ़ाने और बंदरगाहों (Ports) व लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निवेश के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें प्रसिद्ध वैश्विक कंपनी ‘मार्सक’ के चेयरमैन रॉबर्ट मार्सक उग्ला के साथ हुई बैठक भी बेहद अहम रही।
PM Modi Sweden Visit लड़ाकू विमानों ने किया एस्कॉर्ट, स्वीडन में गूंजा ‘वैष्णव जन तो’
प्रधानमंत्री मोदी के स्वीडन आगमन पर उनका अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही उनका विमान स्वीडन की हवाई सीमा में प्रविष्ट हुआ, स्वीडिश वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उन्हें सुरक्षा घेरा (Escort) प्रदान किया। इसके बाद गोथेनबर्ग में रहने वाले भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदेशी भूमि पर भरतनाट्यम की सुंदर प्रस्तुति दी गई और प्रसिद्ध भजन ‘वैष्णव जन तो’ भी गूंजा।
ये भी पढ़े: Bilaspur में गौमांस रखने के आरोप में पति-पत्नी समेत कई हिरासत में, इलाके में तनाव

