Noida Supernova building suicideNoida Supernova building suicide
Spread the love

Noida Supernova building suicide:नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित मशहूर सुपरनोवा बिल्डिंग (Supernova Building) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को एक युवक ने स्पायरा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के शरीर के कई हिस्से क्षत-विक्षत हो गए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गुरुग्राम का रहने वाला था मृतक

Noida Supernova building suicide:घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में की है, जो हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर का रहने वाला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभव जैन सुपरनोवा की स्पायरा बिल्डिंग के एक कमरे में एयरबीएनबी (Airbnb) के तहत एक दिन के लिए अकेले रुका था।

पुलिस और एफएसएल टीम कर रही है जांच

Noida Supernova building suicide:थाना पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस अनहोनी की सूचना दे दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

read this:-Tirupati Pharma Company Boiler Blast:आंध्र प्रदेश के तिरुपति में फार्मा कंपनी में बॉयलर विस्फोट: 5 कर्मचारियों की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल