MP WeatherMP Weather
Spread the love

By: Ravindra Singh

MP Weather : मानसून की विदाई के बाद मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बने मौसम सिस्टम के असर से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दूसरी ओर भोपाल और इंदौर समेत पश्चिमी हिस्सों में दिन के समय धूप खिली रहने और रात में हल्की ठंडक बढ़ने का अनुमान है।

पूर्वी MP में चार दिन बारिश की संभावना

MP Weather मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 7 और 8 अक्टूबर को भी पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अक्टूबर में तापमान और बारिश में उतार-चढ़ाव आम बात है। इस दौरान कभी तेज धूप तो कभी बारिश के साथ मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है। प्रदेश में भी फिलहाल ऐसा ही बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप तेज होने लगी है, जबकि रात के तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

3 अक्टूबर को पूरी तरह विदा हुआ मानसून

MP Weather मध्य प्रदेश में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव करीब 100 दिनों तक रहा। 24 जून को प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून 3 अक्टूबर तक पूरी तरह विदा हो गया। मानसून सीजन के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कुल बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत अधिक रही।

हालांकि, पूरे प्रदेश में बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कई जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से ऊपर रहा।

इन जिलों में सामान्य से कम बारिश

MP Weather बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी में सामान्य बारिश के मुकाबले करीब 5 से 21 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे रहा।

आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से लगभग 9 से 51 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई।

25 जिलों में पूरा हुआ बारिश का कोटा

MP Weather मानसून सीजन में मध्य प्रदेश के 25 जिलों में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा हो गया। इनमें भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडौरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर शामिल हैं।

वहीं प्रदेश के अन्य 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। इनमें नरसिंहपुर, दमोह, बालाघाट, अशोकनगर, मुरैना, मंदसौर, खंडवा, बड़वानी, नीमच, जबलपुर, रीवा, सागर, देवास, सिवनी, सीहोर, शिवपुरी, रायसेन, छिंदवाड़ा, विदिशा, शाजापुर, पांढुर्णा, इंदौर, उज्जैन, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रतलाम, झाबुआ, धार और आलीराजपुर शामिल हैं।

भोपाल-इंदौर में मौसम रहेगा साफ

MP Weather पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बावजूद भोपाल और इंदौर में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है। यहां दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि रात के समय तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंडक का अहसास बढ़ेगा।

ये भी पढ़े: