KatiharKatihar
Spread the love

रिपोर्टर: मनोज कुमार

Katihar : बिहार के कटिहार जिले के लिए एक गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। जिले की होनहार बेटी मिशा सिंह को उनके अभिनव (इनोवेटिव) कृषि-लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप और ‘खाद्य आपूर्ति श्रृंखला’ (कोल्ड चेन सिस्टम) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन से स्वतंत्रता दिवस समारोह का विशेष निमंत्रण पत्र मिला है। 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Katihar किशनगंज से कृषि की पढ़ाई, 2023 में की स्टार्टअप की शुरुआत

कटिहार सदर प्रखंड के छीटाबाड़ी गांव की रहने वाली मिशा सिंह ने किशनगंज से कृषि विज्ञान में स्नातकोत्तर (M.Sc. Agriculture) की डिग्री हासिल की है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2023 में उन्होंने अपना स्टार्टअप शुरू किया। उनका यह उपक्रम मुख्य रूप से शीघ्र खराब होने वाले खाद्य उत्पादों—जैसे ताजी मछलियां, सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स के सुरक्षित परिवहन, कोल्ड स्टोरेज लॉजिस्टिक्स और मार्केटिंग पर काम कर रहा है।

Katihar कोल्ड चेन सिस्टम से खाद्य बर्बादी पर लगेगी रोक

मिशा सिंह का कहना है कि भारत में मजबूत कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण दूर-दराज के राज्यों या विदेश से आने वाले खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचते-पहुंचते प्रभावित हो जाती है। उनके स्टार्टअप का लक्ष्य आधुनिक रेफ्रिजरेटेड ट्रकों और उन्नत कोल्ड स्टोरेज तकनीकों का उपयोग कर इस आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त करना है। इससे न केवल खाद्य सामग्री की बर्बादी रुकेगी, बल्कि किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा और आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सामान प्राप्त होगा।

देशभर से चुने गए 5 राज्य, बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी मिशा

इस वर्ष 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय सम्मान के लिए देशभर के केवल पांच राज्यों के होनहार उद्यमियों और प्रतिभागियों को चुना गया है। इन राज्यों में असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश (वाराणसी), ओडिशा और बिहार शामिल हैं। बेहद गर्व की बात यह है कि पूरे बिहार राज्य से चयनित होने वाली एकमात्र प्रतिभागी मिशा सिंह हैं, जो कटिहार के साथ-साथ पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं।

ये भी पढ़े: ‘काम नहीं तो सैलरी भी बंद करें’: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने के निर्देश