JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara Cyber Crime Arrest : झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर देश भर में ठगी का जाल बिछाने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4,04,500 रुपये नकद (कैश), मोबाइल फोन, सिम कार्ड सहित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी देवघर जिले का रहने वाला है और वह भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाता था।

Jamtara Cyber Crime Arrest गुप्त सूचना पर पुलिस का छापा, करमाटांड़ से गिरफ्तारी

साइबर डीएसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि जामताड़ा पुलिस अधीक्षक (SP) शंभु कुमार सिंह को क्षेत्र में एक बड़े साइबर अपराधी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव स्थित हटिया के पास घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी की पहचान देवघर के मारगोमुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम पंचरूखी निवासी नसरूद्दीन अंसारी (30) के रूप में हुई है।

Jamtara Cyber Crime Arrest APK फाइल भेजकर उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

पुलिस जांच में इस बात का सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी नसरूद्दीन खुद को एसबीआई (SBI) का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करता था। वह ग्राहकों को उनका क्रेडिट कार्ड बंद होने का डर दिखाता था या नया कार्ड एक्टिवेट कराने का प्रलोभन देता था। इसके बाद वह पीड़ितों के व्हाट्सएप या मैसेज पर एक खतरनाक ‘APK फाइल’ (एप्लीकेशन फाइल) भेजकर उसे डाउनलोड करवाता था। जैसे ही पीड़ित उस फाइल को इंस्टॉल करते, आरोपी उनके मोबाइल का पूरा एक्सेस ले लेता था और बैंकिंग व क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी चुराकर खाते खाली कर देता था।

Jamtara Cyber Crime Arrest नकदी समेत कई फर्जी दस्तावेज और वाहन बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है। बरामद सामानों में ₹4,04,500 नकद, दो मोबाइल फोन, तीन एक्टिवेटेड सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, एक पहचान पत्र (Aadhaar Card) तथा वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े: Washim Husband Kills Wife Samruddhi Expressway: महाराष्ट्र में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, चरित्र पर शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, लाश लेकर घंटों कार में घूमता रहा पति, फिर खुद किया सरेंडर

You missed